Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: माफीवीर केजरीवाल फिर माफी मांगने के लिए रहें तैयार, दिल्ली सीएम पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 09:19 PM (IST)

    कांगड़ा में केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री माफीवीर ...और पढ़ें

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)।
    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री माफीवीर अरविंद केजरीवाल को फिर माफी मांगने के लिए तैयार रहना चाहिए। कुछ महीने पहले भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर का दौरा किया था। उन्हें इसका सुबूत देना चाहिए।

    उनके ही प्रवक्ता ने ऑडियो सुबूत होने का दावा भी किया है। उन्हें यह सुबूत देश के सामने पेश करना चाहिए नहीं तो वह फिर बेईमान साबित हो जाएंगे। केजरीवाल तुरंत सबूत पेश करें या देश और भाजपा से फिर माफी मांगें।

    शराब घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए लगाते आरोप: अनुराग ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा के गगल स्थित हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में अपनी संलिप्तता से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पांच बार तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने मंत्रियों का समर्थन किया है जो जेल में हैं। जनता अब समझ गई है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी में लगे हैं।

    ये भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: भारी बर्फबारी से थम गई मनाली, सड़कें बंद होने से घटी सैलानियों की संख्‍या; शिमला में बढ़ा पर्यटन कारोबार

    I.N.D.I.A के भीतर कायम नहीं न्याय

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2014 और 2019 में जनता ने भ्रष्ट लोगों को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पहले से अधिक सीटें हासिल करेगी। ममता बनर्जी ने ठीक ही कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन के भीतर न्याय कायम नहीं है। इसी कारण नीतीश कुमार को पार्टी से अलग होना पड़ा। ममता बनर्जी की भविष्यवाणी है कि कांग्रेस 40 सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगी। डीके सुरेश और दक्षिण भारत के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के बयानों से संकेत मिलता है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने समर्थकों को विभाजन के लिए प्रोत्साहित किया है।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी खुद भ्रष्टाचार के आरोप में बाहर हैं- अनुराग ठाकुर

    उन्होंने कहा कि झारखंड में नए मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। राहुल गांधी से सवाल है कि क्या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। राहुल गांधी खुद भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर हैं। सदन में मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वीकार किया कि मोदी के नेतृत्व में उनकी पार्टी 400 सीटों को पार कर सकती है। यह कांग्रेस की दुर्दशा को दर्शाता है।

    ये भी पढ़ें: Shimla: 'पेंशन में नहीं होगा कोई बदलाव, 10 साल के सेवाकाल से कम वालों को भी मिलेगा इसका लाभ'; CM सुक्‍खू ने दिया आश्वासन