विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla: 'पेंशन में नहीं होगा कोई बदलाव, 10 साल के सेवाकाल से कम वालों को भी मिलेगा इसका लाभ'; CM सुक्‍खू ने दिया आश्वासन

Published: Sat, 03 Feb 2024 07:37 PM (IST)

हिमाचल के CM सुक्‍खू ने प्रतिनिधि मंडल से अधिकारियों और कर्मचारियों की पेंशन को 50 प्रतिशत से घटाकर 30 करने ...और पढ़ें

10 साल के सेवाकाल से कम वालों को भी पेंशन देने के हक में सरकार
10 साल के सेवाकाल से कम वालों को भी पेंशन देने के हक में सरकार

जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे कर्मचारियों, अधिकारियों को भी पेंशन देने के हक में हैं जो अभी तक पेंशन से वंचित है या उनका सेवाकाल 10 साल से कम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों की पेंशन को 50 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने का न तो अभी कोई निर्णय लिया गया है न ही इस पर काम चल रहा है।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के पांचों संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान उन्हें यह आश्वासन दिया। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पांचों संगठनों के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सचिवालय में मिला।

यह भी पढ़ें: Baddi Factory Fire: आग की घटना पर CM सुक्‍खू ने जताया दुख, ADC सोलन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

कर्मचारियों की पेंशन पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की पेंशन को 50 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने को लेकर उनके साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।

यह भी पढ़ें: Shimla News: नगर निगम शिमला के अगले बजट की तैयारी शुरू, मेयर ने हर शहरी से मांगे सुझाव; अधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्रतिनिधि मंडल में अधिकारी संगठन की अध्यक्षा गीता शर्मा, सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के महासचिव कमल शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव हुक्म सिंह, चालक संगठन के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव मोहम्मद अली और चतुर्थ श्रेणी के प्रेस सचिव नारायण सिंह उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।