Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dharamshala Mayor Election के लिए कुनबा संभालने में जुटी BJP, महिला पार्षदों में पद के लिए खींचतान शुरू

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 02:00 AM (IST)

    Dharamshala Mayor Election धर्मशाला के महापौर व उप महापौर चुनाव में भाजपा को कुनबा संभाले रखने की चुनौती है। नगर निगम चुनाव में भाजपा बहुमत में रहने स ...और पढ़ें

    Dharamshala Mayor Election के लिए कुनबा संभालने में जुटी BJP, महिला पार्षदों में पद के लिए खींचतान शुरू
    Dharamshala Mayor Election के लिए कुनबा संभालने में जुटी BJP, महिला पार्षदों में पद के लिए खींचतान शुरू

    HighLights

    1. क्रॉस वोटिंग की आशंका, महापौर की सीट महिला व उप महापौर की पुरुष के लिए ओपन
    2. 17 वार्ड हैं नगर निगम धर्मशाला में, 10 भाजपा समर्थित व सात कांग्रेस समर्थित पार्षद
    3. सात महिला व तीन पुरुष पार्षद भाजपा समर्थित, पांच महिला व दो पुरुष पार्षद कांग्रेस समर्थित

    नीरज व्यास, धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उप महापौर चुनाव में भाजपा को कुनबा संभाले रखने की चुनौती है। नगर निगम चुनाव में भाजपा बहुमत में रहने से अपना महापौर व उप महापौर बनाने में सफल रही थी।

    अब नियम के तहत ढाई साल बाद महापौर व उप महापौर का चुनाव हो रहा है तो भाजपा को अपना कुनबा संभाले रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। महापौर व उप महापौर के चुनाव में क्रास वोटिंग की आशंका है। इसका कारण यह है कि इस बार महापौर की सीट महिला व उप महापौर की पुरुष के लिए ओपन है। 17 वार्डों की नगर निगम में इस बार चौथी महिला महापौर होंगी।

    भाजपा समर्थित 10 व कांग्रेस समर्थित सात पार्षद हैं। इनमें सात भाजपा समर्थित महिला पार्षद व पांच कांग्रेस समर्थित महिला पार्षद हैं। तीन भाजपा समर्थित पुरुष पार्षद व दो कांग्रेस समर्थित पुरुष पार्षद हैं। महापौर पद के लिए महिला पार्षदों में खीचंतान शुरू हो गई है।

    कांग्रेस समर्थित पार्षद टूटने वाले भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ बैठक कर अपनी राह आसान बनाने का प्रयास कर रहे हैं और भाजपा समर्थित पार्षद तालमेल बैठाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से यह तय नहीं किया गया है कि महापौर व उप महापौर चुनाव के लिए किसे आगे करेंगे।

    खबरें और भी

    महापौर पद के लिए महिला पार्षदों ने शुरू किया गठजोड़

    महापौर का पद महिला ओपन है। ऐसे में कांग्रेस के पास पूर्व महापौर रजनी व्यास, सविता कारकी व नीनू शर्मा तथा भाजपा के पास तेजेंद्र कौर, संतोष शर्मा, रेखा देवी, मोनिका पठानिया व राजकुमारी में से एक चेहरा होगा। तेजेंद्र कौर का अनुभव अधिक है। पार्टी संतोष शर्मा को आगे करती है तो तेजेंद्र कौर का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। ऐसे में भाजपा को कुनबा संभालने रखने की चुनौती होगी।

    यह भी पढ़ें- Shimla News: बढ़ रही बादल फटने की घटनाएं, पता लगाने के लिए कंपनियों से लिए जाएंगे आवेदन

    उपमहापौर पद के लिए भाजपा के पास तीन पार्षद हैं। इनमें वार्ड तीन मैक्लोडगंज से ओंकार नैहरिया, वार्ड आठ खेल परिसर से अनुज कुमार, वार्ड 16 से आजाद प्रत्याशी व भाजपा समर्थित सर्वचंद गलोटिया शामिल हैं। भाजपा ने सर्वचंद गलोटिया पर दाव खेला तो सर्व चंद गलोटिया दूसरी राह देख सकते हैं। कांग्रेस की ओर से वार्ड 10 श्यामनगर से पार्षद अनुराग कुमार व वार्ड 11 से देवेंद्र जग्गी उप महापौर पद के लिए मैदान में कूद सकते हैं।

    कौन कब तक रहा महापौर

    रजनी कुमारी नौ अप्रैल 2016 से आठ अगस्त 2018, देवेंद्र जग्गी आठ अक्टूबर 2018 से 13 अप्रैल 2021 व ओंकार नैहरिया 13 अप्रैल 2021 से अब तक महापौर हैं। नगर निगम को दूसरी बार चौथा महापौर महिला के रूप में मिलेगा।

    नगर निगम के ढाई-ढाई साल बाद होने वाले महापौर व उप महापौर चुनाव के लिए भाजपा तैयार है।

    -ओंकार नैहरिया, महापौर, नगर निगम धर्मशाला।

    महापौर व उप महापौर चुनाव के लिए पार्षद आपस में चर्चा व बैठक कर रहे हैं। इसी माह नए महापौर व उप महौपार मिलेंगे।

    -देवेंद्र जग्गी, पूर्व महापौर, नगर निगम धर्मशाला।

    यह भी पढ़ें- Mandi News: नाबालिग छात्र को कुकर्म मामले में चार साल बाद मिला न्याय, दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा