Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला में नगर निगम के बाद पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, जोड़तोड़ के लिए पहुंचे कांग्रेसी पर नहीं बनी बात

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:39 PM (IST)

    धर्मशाला नगर निगम के बाद पंचायत समिति पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है, जिसमें आलोक कुमार अध्यक्ष और सरोज कुमारी उपाध्यक्ष बनी हैं। कांग्रेस जोड़-तोड़ ...और पढ़ें

    बीडीसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के साथ सदस्य। जागरण

    बीडीसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के साथ सदस्य। जागरण

    HighLights

    1. धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

    2. आलोक कुमार अध्यक्ष और सरोज कुमारी उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए।

    3. कांग्रेस की उम्मीदें टूटीं, भाजपा समर्थितों ने बहुमत से जीत दर्ज की।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मशाला में नगर निगम के बाद पंचायत समिति पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के सदस्य काबिज हो गए हैं। भाजपा समर्थित आलोक कुमार अध्यक्ष व सरोज कुमारी उपाध्यक्ष बनी हैं। 18 वार्डों वाली इस पंचायत समिति में भाजपा के 14 व कांग्रेस समर्थित 4 जीते थे। कांग्रेस को भी जोड़-तोड़ की उम्मीद थी, कांग्रेस पदाधिकारी भी बीडीओ कार्यालय के बाहर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने वहां पर अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष न बनते देख वहां से चले जाना ही उचित समझा।

    धर्मशाला पंचायत समिति के 18 के 18 सभी निर्वाचित सदस्य सभागार में पहुंचे। उन सभी की हाजिरी हुई। उसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आयोजित हुआ। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए दो दो नाम आए। वार्ड नंब छह नरवाणा खास के आलोक कुमार अध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष वार्ड 15 मंदल की सरोज कुमारी बनी है। 

    आलोक को मिले 18 में से 12 मत

    अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार को 18 मतों में से 12 मत पड़े, जबकि छह मत वार्ड 13 पंतेहड़ पास्सू के सुरेंद्र सिंह सोनू को छह मत पड़े। 

    सराजे कुमारी को मिले 10 वोट

    उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 कुल मतों में से एक मत रिजेक्ट हुआ और जीतने वाली सरोज कुमारी को 17 मतों में से 10 मत पड़े, जबकि वार्ड 17 गगल की जयललिता को 7 मत पड़े हैं।

    शपथ के बाद जश्न

    निर्वाचन अधिकारी व उपमंडलाधिकारी नागरिक मोहित रत्न ने विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधायक सुधीर शर्मा ने विजेता व उपविजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अध्यक्ष आलोक कुमार व उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने विधायक सुधीर शर्मा के साथ हनुमान मंदिर में माथा भी टेका। 

    अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने प्राथमिकताएं गिनाई 

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कई जगह पानी की समस्या आ रही है इन समस्याओं का समाधान विधायक के माध्यम से करवाया जाएगा। सभी क्षेत्रों का सामान विकास हो, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने अध्यक्ष पर काबिज होने के लिए विधायक सुधीर शर्मा व जनता का आभार व्यक्त किया है। वहीं उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस जीत के लिए विधायक सुधीर शर्मा व जनता का आभार व्यक्त किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'चुने हुए प्रतिनिधियों को कार्यकाल पूरा करने का अधिकार', हिमाचल हाई कोर्ट ने अधिसूचना स्थगित कर सरकार को भेजा नोटिस