Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सुक्खू की विधायक पत्नी के हलके में भाजपा की जीत, देहरा पंचायत समिति चुनाव में 15-8 से पिछड़ गई कांग्रेस

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:32 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के देहरा में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायक पत्नी के ग ...और पढ़ें

    देहरा पंचायत समिति में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जागरण

    देहरा पंचायत समिति में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जागरण

    HighLights

    1. देहरा पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा की जीत।

    2. सीएम सुक्खू की पत्नी के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को झटका।

    3. भाजपा की संगठनात्मक तैयारी भारी पड़ी, कांग्रेस बिखरी दिखी।

    सुनील राणा, देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र देहरा में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। यह नतीजे कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका हैं। हार वार्ड से निर्वाचित विनोद बाबू पंचायत समिति के अध्यक्ष चुने गए, जबकि मयोल वार्ड की सदस्य रूबीना चौधरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। 23 सदस्यीय पंचायत समिति में दोनों विजयी उम्मीदवारों को 15-15 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बहुमत से काफी पीछे छूट गए।

    प्रतिष्ठा का विषय था चुनाव

    2024 में हुए उपचुनाव के बाद से कमलेश ठाकुर देहरा से विधायक हैं। ऐसे में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा था। 31 मई को चुनाव परिणाम निकलने के बाद नौ जुलाई को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। लेकिन उस समय सिर्फ 15 सदस्य ही पहुंचे पाए थे। जबकि कोरम पूरा करने के लिए 16 का पहुंचना जरूरी था।

    चुनाव में भाजपा को मिली स्पष्ट बढ़त

    बुधवार को हुई बैठक में नतीजों ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनसमर्थन का संकेत दिया और कांग्रेस को अपने ही मजबूत माने जाने वाले क्षेत्र में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि देहरा जैसे संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा आने वाले समय की स्थानीय राजनीति पर असर डाल सकता है। पंचायत स्तर पर मिली यह जीत भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस के लिए संगठनात्मक रणनीति और जनसंपर्क को लेकर आत्ममंथन का विषय बन सकती है

    भाजपा की रणनीति भारी, कांग्रेस बिखरी नजर आई

    पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जहां पूरी संगठनात्मक तैयारी के साथ मैदान में उतरी, वहीं कांग्रेस का चुनावी प्रबंधन बिखरा हुआ नजर आया। सुबह करीब नौ बजे ही भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कार्यालय में जुटने लगे थे। पूर्व मंत्री एवं जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर तथा गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक कर अंतिम रणनीति तैयार की। इसके बाद सभी एकजुट होकर बीडीओ कार्यालय स्थित सभागार पहुंचे। 

    खबरें और भी

    इसके विपरीत कांग्रेस खेमे में वैसी सक्रियता दिखाई नहीं दी। कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्य करीब आधे घंटे बाद पहुंचे। उनके साथ कुछ समर्थक तो मौजूद थे, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख चेहरे काफी हद तक नदारद रहे।

    भाजपा की जीत कांग्रेस की प्रताड़ना का फल : बिक्रम 

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर का कहना है कि देहरा पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की जीत से साफ हो गया है कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह को लगातार प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। चुनाव में कांग्रेस को मिली हार उसी का परिणाम है।

    यह भी पढ़ें: 'CM बनने के बाद प्रॉपर्टी कम हुई', सुक्खू ने ADR रिपोर्ट पर उठाए सवाल; जमीन खरीद पर बोले- पुरानी की वेल्यू बढ़ी