IndiGo Flight: चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए फिर से शुरू होगी उड़ान, जानें नया शेड्यूल और किराया
Indigo Flight Update, इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से धर्मशाला (कांगड़ा) के लिए हवाई सेवा 1 सितंबर से फिर शुरू होगी, जो पिछले दो हफ्तों से तकनीकी कारणों से बंद थी।

चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए इंडिगो की विमान सेवा कल से शुरू होगी।
HighLights
इंडिगो की चंडीगढ़-धर्मशाला उड़ान 1 सितंबर से बहाल।
चंडीगढ़ से धर्मशाला का किराया 3509 रुपये।
कांगड़ा एयरपोर्ट निदेशक ने नया शेड्यूल बताया।
जागरण टीम, गगल (कांगड़ा)। Chandigarh Airport News,हिमाचल प्रदेश के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो रही है। चंडीगढ़ से पर्यटन नगरी धर्मशाला की यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले लगभग दो सप्ताह से बंद पड़ी इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा पहली सितंबर यानी मंगलवार से दोबारा बहाल होगी। यह विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
तकनीकी कारणों से बंद थी सेवा
कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक अमित सुकलानी ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से पिछले दो सप्ताह से इंडिगो का यह विमान इस रूट पर नहीं आ पा रहा था। रुकावटें दूर होने के बाद अब सेवा को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
यह रहेगा नया शेड्यूल
निदेशक अमित सुकलानी के अनुसार विमान के समय में बदलाव किया गया है, जो इस प्रकार है:
- चंडीगढ़ से टेक ऑफ: दोपहर 02:15 बजे
- कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंडिंग: दोपहर 03:50 बजे
- कांगड़ा से दिल्ली के लिए टेक ऑफ: शाम 04:30 बजे
क्या रहेगा चंडीगढ़ से धर्मशाला का किराया
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला कांगड़ा एयरपोर्ट तक का इस विमान का किराया 3509 रुपये तय किया गया है। 3509 रुपये में यात्री हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ का सफर तय कर सकते हैं।
दिल्ली का हवाई सफर 2800 में
इन दिनों बरसात के कारण पर्यटन सीजन धीमा चल रहा है, इस कारण एयरलाइंस ने हवाई यात्रा सस्ती कर दी है। कांगड़ा से दिल्ली का हवाई सफर 2800 से 3000 रुपये में हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम की वजह से 4 में से दो उड़ानें रद, 2800 रुपये में दिल्ली के सफर के लिए यात्री उत्सुक
