कांगड़ा एयरपोर्ट से 4 में से दो उड़ानें रद, 2800 रुपये में दिल्ली के सफर के लिए उत्सुक यात्री हुए परेशान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंडिगो की दो उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली की चार में से दो उड़ानें बारिश के कारण रद् हो गईं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
प्रतिकूल मौसम के कारण कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं।
इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें खराब मौसम के चलते रद्द हुईं।
स्पाइसजेट की दोनों उड़ानें सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरीं।
संवाद सहयोगी, गगल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में प्रतिकूल मौसम के कारण रविवार को गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें रद हो गईं, जबकि स्पाइसजेट की दोनों उड़ानों ने सुरक्षित लैंडिंग की। इंडिगो की फ्लाइट रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश व बादलों के कारण इंडिगो के दोनों विमान कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाए। मौसम की स्थिति को देखते हुए दोनों उड़ानों को रद करना पड़ा। इससे इन फ्लाइटों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
स्पाइसजेट ने की सुरक्षित लैंडिंग
वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से कांगड़ा के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के दोनों विमान सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतर गए। खराब मौसम के बीच दोनों उड़ानों की लैंडिंग होने से यात्रियों को राहत मिली। इससे एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं पूरी तरह प्रभावित होने से बच गईं।
रोजाना चार उड़ानों पर निर्भर है हवाई संपर्क
गगल एयरपोर्ट पर वर्तमान में रोजाना इंडिगो की दो और स्पाइसजेट की दो उड़ानें संचालित हो रही हैं। दिल्ली-कांगड़ा हवाई संपर्क स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अहम है। ऐसे में मौसम खराब होने पर उड़ानें रद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।
2800 रुपये के आसपास है दिल्ली-कांगड़ा किराया
इन दिनों दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट का हवाई किराया करीब 2800 रुपये चल रहा है। इस वजह से दिल्ली और कांगड़ा के बीच हवाई सफर यात्रियों के लिए अपेक्षाकृत सुविधाजनक और सुलभ विकल्प बना हुआ है। हालांकि, मौसम की खराबी उड़ानों के संचालन में सबसे बड़ी चुनौती बन रही है।
