Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध हजारों युवाओं के साथ 2200 मीटर दौड़े CM सुक्खू, नशे के खिलाफ 3 बिंदुओं पर काम कर रही सरकार

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 01 Dec 2025 11:48 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने धर्मशाला में हजारों युवाओं के साथ 2200 मीटर की दौड़ लगाई, जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। उन्होंने बताया कि सरका ...और पढ़ें

    धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ वाकथान के दौरान बच्चों के साथ आगे बढ़ते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण

    धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ वाकथान के दौरान बच्चों के साथ आगे बढ़ते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण

    HighLights

    1. CM सुक्खू की धर्मशाला में युवाओं संग दौड़

    2. नशे के खिलाफ सरकार की तीन सूत्री योजना

    3. युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। चिट्टे के विरुद्ध धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत मंत्री, अन्य नेता व युवा दौड़े। विभिन्न संगठनों के सदस्य, स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी वाकाथान का हिस्सा बने। चिट्टे के विरुद्ध महा जागरूकता अभियान दाड़ी मेला मैदान से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका आरंभ किया।

    इन तीन बिंदुओं पर काम कर रही सरकार

    प्रदेश सरकार ने नशे के विरुद्ध तीन प्रमुख बिंदुओं पर कार्य शुरू किया है। पहला, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना; दूसरा, नशा माफिया पर कार्रवाई व कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत करना और तीसरा चिट्टे की चपेट में आए बच्चों का पुनर्वास सुनिश्चित करना।

    2200 मीटर की वाकाथान में जुटे हजारों

    2200 मीटर की वाकाथान में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व विभिन्न संस्थाओं के सदस्य हिस्सा बने। हजारों लोग वाकाथान में जुटे। 

    डायवर्ट किया था ट्रैफिक

    पालमपुर से आने वाले वाहनों को शीला चौक से डायवर्ट किया गया है। ये वाहन चैतड़ू वाया सकोह होकर धर्मशाला पहुंचे। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक रेडक्रास चौक धर्मशाला से शीला चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई।

    सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे सीएम

    पुलिस ने एंटी चिट्टा वाकाथान सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए हैं। यहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सेल्फी ली और उसके बाद अन्य लोग सेल्फी के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे।

    यह भी पढ़ें: शिमला में कुरियर से हो रही थी चिट्टे की सप्लाई, पुलिस ने बंद करवाई कंपनी, SSP ने सभी संचालकों को जारी किए सख्त निर्देश

    शिमला में भी हुआ था आयोजन

    इससे पहले 15 नवंबर को शिमला में रिज से चौड़ा मैदान तक चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता वाकाथान का आयोजन किया गया था। इस वाकाथान का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिट्टे के सौदागरों को चेतावनी दी थी कि यदि वे हिमाचल प्रदेश नहीं छोड़ते हैं तो उनका नामोनिशान और नेटवर्क मिटा दिया जाएगा। सरकार, पुलिस व जनता इस आंदोलन में पूरी तरह से तैयार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय में जनसमस्याएं सुनेंगे मंत्री, अध्यक्ष विनय कुमार की दो साल के लिए क्या है रणनीति?