विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से हिमाचल का हवाई सफर हुआ सस्ता, मात्र 3000 रुपये में मिल रहा टिकट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Sat, 29 Aug 2026 12:59 PM (IST)

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का हवाई सफर काफी सस्ता हो गया है, दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे का किराया अब ...और पढ़ें

कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली का हवाई किराया कम हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली का हवाई किराया कम हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दिल्ली से कांगड़ा का हवाई किराया अब मात्र 3000 रुपये।

  2. खराब मौसम के कारण हवाई किराए में भारी गिरावट आई।

  3. पहले 14-15 हजार रुपये तक था कांगड़ा से दिल्ली का किराया।

जागरण टीम, गगल (कांगड़ा)। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का हवाई सफर सस्ता हो गया है। बरसात और मौसम बिगड़ने के कारण इन दिनों गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली का हवाई किराया काफी कम हुआ है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कुछ दिन पहले कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 14 से 15 हजार रुपये किराया देना पड़ता था। एक समय ऐसा भी था जब दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे का किराया 30 हजार रुपये से अधिक था।

वापसी का टिकट महंगा

इन दिनों दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे का किराया करीब तीन हजार रुपये के आसपास है। वहीं, कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को करीब चार से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। किराया सीटों की उपलब्धता व बुकिंग के अनुसार कम या अधिक हो सकता है।

स्पाइसजेट की तुलना में इंडिगो का किराया कुछ अधिक है। यात्रियों के लिए राहत यह है कि पिछले महीनों की तुलना में दोनों एयरलाइंस के किराये में काफी कमी है। 

तीन कंपनियां दे रही नियमित सेवाएं

कांगड़ा हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट व इंडिगो के विमान नियमित सेवाएं दे रहे हैं। एलायंस एयर का एक विमान शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट तक सेवाएं दे रहा है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन होती है। आने वाले दिनों में मौसम में सुधार हुआ और पर्यटन सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो किराये में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मणिमहेश कैलाश का आखिर क्या है रहस्य? जिसने भी चढ़ने का प्रयास किया हो गई अनहोनी; चरवाहा बन गया था पत्थर