Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा IPL का पहला प्लेऑफ मुकाबला, होम ग्राउंड में 3 मैच खेलने पहुंच रहे पंजाब किंग्स

    By Rajender DograEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 06 May 2026 05:26 PM (IST)

    धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मैच 26 मई को होगा। पंजाब किंग्स यहां तीन लीग मैच भी खेलेगी, जिससे क्षेत्र में पर्य ...और पढ़ें

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहला आईपीएल प्लेऑफ खेला जाएगा। जागरण आर्काइव

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहला आईपीएल प्लेऑफ खेला जाएगा। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. धर्मशाला में IPL 2026 का पहला प्लेऑफ 26 मई को।

    2. पंजाब किंग्स खेलेगी तीन घरेलू लीग मैच भी।

    3. ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

    राजेंद्र डोगरा, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आईपीएल का क्वालीफायर मैच होगा। यहां 26 मई को आइपीएल यानी इंडियन प्रीमियम लीग सीजन 2026 का पहला प्लेआफ मैच खेला जाएगा। पहला प्लेआफ मैच 26 मई मंगलवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की विजेता टीम अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद में होगा। 

    धर्मशाला में तीन मैच खेलेगी पंजाब किंग्स

    इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम तीन मुकाबले खेलेगी। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के साथ 11 मई, 14 मई को मुंबई इंडियंस के साथ, जबकि 17 मई को रायल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ भिड़ेगी।

    पंजाब प्वाइंट टेबल में टॉप पर

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स की टीम का होम ग्राउंड है, इसलिए इस मैदान में तीन मैच पहले ही मिल चुके थे। अब पहले प्लेआफ का मैच भी धर्मशाला को मिल गया है। पंजाब किंग्स अब तक 13 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। 

    कारोबार को मिलेगा बल

    वहीं, पहला प्लेआफ मिलने से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को और गति मिलेगी। न केवल होटल कारोबारियों बल्कि अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

    कल धर्मशाला पहुंचेगी टीम

    वहीं, पंजाब किंग्स की टीम भी सात मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। टीम सायं के समय चार बजे के करीब विशेष विमान से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी और इसके बाद सड़क मार्ग से धर्मशाला लाया जाएगा।

    खबरें और भी

    इस बार नहीं मिलेगी ऑफलाइन टिकट

    इस बार होने वाले आइपीएल मैचों को लेकर ऑफलाइन टिकट नहीं मिलेगी, केवल ऑनलाइन ही टिकट उपलब्ध होंगी। धर्मशाला में 11 मई को होने वाले मैच को लेकर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इसमें वेस्ट स्टैंड की 9500, ईस्ट स्टैंड-3 की 8000, नॉर्थ पैवेलियन की 6500, पेवेलियन टैरेस की 15 हजार, कारपोरेट बाक्स फर्स्ट की 30 हजार की टिकटें बिक्री के लिए आनलाइन उपलब्ध हो गई हैं।

    धौलाधार की तलहटी पर धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। 

    यह एचपीसीए के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आइपीएल सीजन 2026 में पहले ही तीन अहम मैच मिले थे और अब पहले प्लेआफ का मैच भी मिल गया है। इसमें बड़ी बात यह है कि जो टीम इस प्लेआफ में जीतेगी उसकी डायरेक्ट फाइनल मैच के लिए एंट्री होगी, जोकि अहमदाबाद में खेला जाना है।
    -मनुज शर्मा, सचिव एचपीसीए।

    धर्मशाला में होने वाले आइपीएल मैचों के लिए पंजाब किंग्स की टीम सात मई को धर्मशाला पहुंचेगी। टीम सात मई को दूसरे समय यानी शाम चार बजे के करीब धर्मशाला पहुंचेगी। 
    -विक्रम हस्तीर, प्रबंधक पंजाब किंग्स।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश रेरा का फैसला: फ्लैट कब्जे में देरी पर कंपनी पर लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना