विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: दिल्ली जाना है तो संभलिए! किसान आंदोलन के चलते थम गए हैं हिमाचल परिवहन की बसों के पहिए

Updated: Thu, 15 Feb 2024 11:58 AM (IST)

Farmers Protest किसान आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाली हिमाचल परिवहन की कई बसों के पहिए थम से गए हैं। सड़कों पर हो रहे किसानों के विरोध के चलते यात्रिय ...और पढ़ें

किसान आंदोलन के चलते हिमाचल परिवहन की बसों के थमे पहिए
किसान आंदोलन के चलते हिमाचल परिवहन की बसों के थमे पहिए

HighLights

  1. दिल्ली रूट के लिए थमे 11 बसों के पहिए
  2. यात्रियों को खासी परेशानिां झेलनी पड़ रही हैं
  3. सीमाओं पर किसानों का जमघट जुड़ा है

संवाद सहयोगी, धर्मशाला। Farmers Protest: किसान आंदोलन के कारण हिमाचल (Himachal News) पथ परिवहन निगम के धर्मशाला मंडल के दिल्ली पर चलने वाले 28 रूट में से 11 बसों के पहिए थमे ही रहे। मर्ज कर नौ बसें चलाई गई जबकि चंडीगढ़ तक आठ रूट ही चल पाए। निगम के धर्मशाला मंडल से दिल्ली रूट पर 28 बसें चलती हैं।

यात्रियों की उपलब्धता न होने के कारण रूट नहीं चलाए हैं।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए लोग दिल्ली रूट पर बसों में यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। मंगलवार को भी निगम की बसों को दिल्ली रूट पर नहीं भेजा था। बुधवार को कुछ रूट को मर्ज कर चलाया और जबकि कुछ को चंडीगढ़ तक भेजा। मर्ज किए रूट में कुछेक को चंडीगढ़ में यात्रियों की उपलब्धता पर ही दिल्ली जाने के निर्देश दिए।

बैजनाथ के दो रूट किए गए मर्ज

बुधवार को जोगेंद्रनगर बस डिपो से दो रूट नहीं चले जबकि एक चंडीगढ़ तक भेजा गया। बैजनाथ के दो रूट चंडीगढ़ तथा चार को मर्ज किया गया। पालमपुर डिपो के दिल्ली रूट पर तीन बसें नहीं चली। नगरोटा बगवां डिपो में 3 रूट पूर्णतया प्रभावित रहे, एक चंडीगढ़ तथा दो को मर्ज कर चलाया। धर्मशाला से भी तीन रूट नहीं चले जबकि एक चंडीगढ़ तथा दो को मर्ज कर चलाया गया। पठानकोट डिपो से दो रूट मर्ज कर चलाए गए।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: 17 से 21 फरवरी तक आठ जिलों में भारी वर्षा व हिमपात का अलर्ट, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में होगी गिरावट

यह भी पढ़ें- Himachal: परमवीर चक्र विजेता शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत का निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक