यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: 'हरभजन सिंह भज्जी' बने धर्मशाला कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष, प्रतिभा सिंह ने की ताजपोशी
Himachal Politics हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला कांग्रेस को अपना नया ब्लॉक अध्यक्ष मिल गया है। हरभजन सिंह भज्जी (Harbhajan Singh Bhajji) अब कमान संभालें ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। Himachal Politics: हरभजन सिंह भज्जी (Harbhajan Singh Bhajji) को धर्मशाला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी ताजपोशी पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की है। दरअसल, यहां क्रिकेटर भज्जी नहीं बल्कि कांग्रेस नेता हरभजन सिंह चौधरी उर्फ भज्जी की बात हो रही है।
कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं हरभजन सिंह
हरभजन सिंह चौधरी सुपुत्र लाल चंद चौधरी निवासी चैतडू को तत्काल प्रभाव से पार्टी हाईकमान ने धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। हरभजन सिंह चौधरी (भज्जी) कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। जिला परिषद सदस्य रहने के साथ-साथ पार्टी में कई पदों पर रहे हैं।
सुक्खू की भी गुड बुक में हैं चंद्रेश कुमारी
मैडम चंद्रेश कुमारी के सिपहलसारों में से एक हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी गुड बुक में हैं। हरभजन सिंह पार्टी के लिए हमेशा खड़े रहे हैं, इसका ही ईनाम इन्हें आज मिला है। हरभजन सिंह ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने ताजपोशी के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'प्रदेश के राजनीतिक हालात के खुद जिम्मेदार हैं सुक्खू, BJP पर न फोड़ें ठीकरा'; CM पर बरसे जयराम