विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: पंचायत चुनाव से पहले बड़ा गडबड़झाला आया सामने, यहां परिवार रजिस्टर में शामिल कर लिए 26 प्रवासी परिवार

Published: Sat, 30 Aug 2025 05:34 PM (IST)

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की गगल पंचायत में एक मामला सामने आया है जिसमें 26 परिवारों ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है।

दिनेश कटोच, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव से पहले पंचायतों का एक नया खेल सामने आया है। वोट की राजनीति व चहेतों को लाभ दिलाने के लिए कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत गगल पंचायत में परिवार रजिस्टर पंजीकरण में गड़बड़झाला सामने आया है।

हैरानी की बात यह है कि पंचायत के परिवार रजिस्टर में करीब 26 ऐसे परिवारों को शामिल किया है जो कि अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। पंचायत में ऐसे परिवारों का पंजीकरण करीब 10 से 15 वर्ष पूर्व हुआ है। इस कार्य में नियमों को ताक पर रखा गया और इस प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारियों व तत्कालीन पंचायत प्रतिनिधियों ने भी साथ दिया है। अब यह गड़बड़झाला सामने आया है।

पंजीकरण करवाकर वोट भी बनवाए

इन परिवारों के सदस्यों ने पंचायत के परिवार रजिस्टर में पंजीकरण करवाकर वोट बनवाए हैं। साथ ही फर्जी तौर पर पेंशन सहित सस्ते राशन का लाभ भी उठाया है। 26 परिवारों के लगभग 120 सदस्य ये सभी लाभ ले रहे हैं और आने वाले पंचायत चुनाव में ये फर्जी वोट का भी प्रयोग करेंगे।

विकास खंड अधिकारी धर्मशाला से शिकायत

मामले के सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत विकास खंड अधिकारी धर्मशाला से की है और जांच की मांग उठाई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि मामले की अगर निष्पक्ष जांच होगी तो कई चेहरे बेनकाब होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार जैसे-जैसे इन मामलों की जांच की गई है तो कई फर्जी वोट, फर्जी तौर पर पेंशन व सस्ते राशन लेने के मामले भी सामने आए हैं।

क्या कहते हैं पंचायत प्रतिनिधि

गगल पंचायत की प्रधान रेनू पठानिया व उपप्रधान भुवनेश चड्ढा ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने विकास खंड अधिकारी धर्मशाला के समक्ष लिखित रूप से की है। पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विकास खंड अधिकारी की ओर से शीघ्र मामले की जांच की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, अगर विभाग व सरकार ऐसे मामलों की जांच प्रदेश की अन्य पंचायतों में भी करवाए तो कई केस सामने आएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बीडीओ ने 15 सितंबर से पूर्व जांच करने का आश्वासन दिया है। 

बयान कलमबद्ध होंगे

मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। कुछ लोगों को समन जारी किए थे। कुछ के बयान दर्ज हो चुके हैं। जो लोग किसी कारणवश नहीं आ पाए हैं उन्हें अब अंतिम अवसर दिया जाएगा। सभी लोगों के बयान कलमबद्ध होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

-अभिनित कात्यायान, विकास खंड अधिकारी धर्मशाला।

यह भी पढ़ें- आपदा में फंस गए मणिमहेश श्रद्धालु तो परवेज अली ने रात 11 बजे खोल दिए कॉलेज के दरवाजे, 200 के लिए की व्यवस्था

यह भी पढ़ें- Himachal News: पांच सितंबर को 30 शिक्षकों को सम्मानित करेगी सरकार, दूरदराज व बेहतर परिणाम वाले टीचर भी होंगे चयनित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।