HP Board 12th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करने का दिन किया तय
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की तारीख तय कर दी है। हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, परिणाम 4 म ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
HighLights
हिमाचल बोर्ड 12वीं परिणाम की तारीख घोषित।
4 मई को सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट।
81,411 परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि का एलान कर दिया है। हजारों विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे थे। इनका इंतजार अब पूरा होने वाला है।
शिक्षा बोर्ड 4 मई सोमवार को जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर देगा। बताया जा रहा है कि शिक्षा बोर्ड सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा कर देगा।
81411 विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से लेकर पहली अप्रैल 2026 तक 2384 केंद्रों में संचालित की गई थीं। इनमें 81,411 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
हजारों विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में
हजारों विद्यार्थी पहली अप्रैल को परीक्षा खत्म होने के बाद से परिणाम का इंतजार कर रहे हें। पहले बताया जा रहा था कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब 4 मई को परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेंगे विद्यार्थी
युवा आगे की पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेंगे। इसके लिए 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा परिणाम में अपनी परफार्मेंस देखने के बाद विद्यार्थी भविष्य की योजना तय करेंगे।