विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPBOSE 10th Result 2026: कांगड़ा की अनमोल 699 अंक लेकर टॉपर, फेल छात्रों को पहली बार विशेष मौका; यहां चेक करें रिजल्ट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 10 May 2026 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2026 01:36 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 83.87% विद्यार्थी पास हुए ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 10वीं का परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा।

  2. अनमोल ने 699 अंक लेकर राज्य में टॉप किया।

  3. तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा। कुल 78,150 विद्यार्थी पास हुए, 8433 को कंपार्टमेंट आईं है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी दो पेपरों में फेल हैं, उन्हें जून में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

जिला कांगड़ा एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की अनमोल ने 700 में से 699 अंक लेकर स्टेट में टॉप किया है। मेरिट लिस्ट में रिकॉड 107 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। मेरिट लिस्टर में प्राइवेट स्कूलों के साथ निजी का भी दबदबा रहा है। 

दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी

जिला ऊना अम्ब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिस्सरां स्कूल के अभिनव मेहता और रूहानी धीमान व बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। तीनों मेधावी बच्चों ने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं। 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध है।

यहां चेक करें रोल नंबर

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org. पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा जागरण जोश की वेबसाइट https://www.jagranjosh.com/results पर जाकर भी परिणाम चेक कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट

HPBOSE 10th topper

5 दिन पहले जारी हुआ रिजल्ट

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं तीन से 28 मार्च तक संचालित की गई थीं। पिछले वर्ष के मुकाबले शिक्षा बोर्ड इस बार पांच दिन पहले दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। पिछले साल 10वीं का नतीजा 15 मई को घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Merit List: हिमाचल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा, 83 स्थानों पर बेटियां

यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने तैयार किया रिजल्ट, 93694 छात्रों का इंतजार खत्म; यहां कर सकेंगे चेक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।