विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPBOSE 10th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने तैयार किया रिजल्ट, 93694 छात्रों का इंतजार खत्म; यहां कर सकेंगे चेक

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 09 May 2026 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2026 04:48 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया है। यह परिणाम संभवतः 10 ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कल दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कल दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दसवीं कक्षा का परिणाम तैयार।

  2. 10 मई को परिणाम घोषणा की संभावना।

  3. 93,694 छात्रों ने दी थी परीक्षा।

जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया है। शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का एलान कर दिया है। 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। शिक्षा बोर्ड ने सुबह 11 बजे पत्रकार वार्ता बुलाई है। ऐसे में अब लगभग तय हो गया है कि कल सुबह रिजल्ट आउट हो जाएगा। 

यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

परीक्षार्थी hpbose.org/result.aspx पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकेंगे। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। कुल 93,694 छात्रों ने पूरे प्रदेश में दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 

क्या कहते हैं बोर्ड सचिव

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि संभवत 10 मई रविवार सुबह 11 बजे दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया जाए।

तो 2025 से पहले जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 2025 में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 मई 2025 को घोषित किया गया था। अगर रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देता है तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार यह परिणाम पांच दिन पहले घोषित होगा।

यह भी पढ़ें: मैक्लोडगंज में जैकेट पहनकर घूमने निकले पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, सुहावने मौसम का लिया आनंद; होटल मैक्लो में किया डिनर