Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैक्लोडगंज में जैकेट पहनकर घूमने निकले पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, सुहावने मौसम के बीच इस होटल में किया डिनर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 09 May 2026 02:32 PM (IST)

    धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पहुंची पंजाब किंग्स की टीम के खिलाड़ी मैक्लोडगंज घूमने निकले और सुहावने मौसम का आनंद लिया। टीम की जीत के लि ...और पढ़ें

    मैक्लोडगंज में जैकेट पहनकर घूमने पहुंचे पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी।

    मैक्लोडगंज में जैकेट पहनकर घूमने पहुंचे पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी।

    HighLights

    1. पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मैक्लोडगंज घूमने निकले।

    2. सुहावने मौसम का आनंद लिया, मेक्लो होटल में डिनर किया।

    3. टीम की जीत के लिए स्टेडियम में पूजा-अर्चना की गई।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आइपीएल मैचों के लिए वीरवार शाम धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम के खिलाड़ी मैक्लोडगंज घूमने निकले और वहां मेक्लो होटल में डिनर किया। खिलाड़ियों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। टीम के विदेशी खिलाड़ी जैकेट पहनकर मैक्लोडगंज पहुंचे। इन दिनों मैक्लोडगंज में शाम के वक्त मौसम ठंडा रह रहा है।

    मार्को जेनसन, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट सहित अन्य खिलाड़ी मैक्लोडगंज की वादियों में घूमने के लिए पहुंचे। पंजाब किंग्स की टीम 11 मई को दिल्ली के साथ मुकाबला खेलेगी। 

    मैच जीतने के लिए स्टेडियम में पूजा

    पंजाब की टीम सभी मैच जीते, इसके लिए टीम प्रबंधकों ने एचपीसीए स्टेडियम में पूजा-अर्चना करवाई। टीम अभ्यास करने के लिए मैदान में नहीं आई। हालांकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूजा में हिस्सा लेकर हल्की प्रेक्टिस भी की। पंजाब की टीम शनिवार को मैदान में अभ्यास करने आ सकती है। 

    आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पहुंचेंगे धर्मशाला

    वहीं पंजाब किंग्स के साथ 11 मई को मैच खेलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज शनिवार को पहुंच रही है। पंजाब किंग्स का 14 मई को मुंबई इंडियंस और 17 मई को आरसीबी के साथ मैच होगा।

    यह भी पढ़ें: धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा IPL का पहला प्लेऑफ मुकाबला, होम ग्राउंड में 3 मैच खेलने पहुंच रहे पंजाब किंग्स