Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 92% विद्यार्थी उत्तीर्ण; साइंस में शायला टॉपर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 07:13 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 92.02% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह परिणाम विद्यार्थि ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

    HighLights

    1. हिमाचल बोर्ड जमा दो का परिणाम घोषित, 92.02% छात्र पास।

    2. कुल 81109 परीक्षार्थियों में से 74637 हुए उत्तीर्ण।

    3. परिणाम डिजिटल माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने बारहवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 92.02 फीसद रहा है। 74637 परीक्षार्थी पास हुए हैं व 3071 को कम्पार्टमेंट आई है।

    साइंस संकाय में जिला कांगड़ा के छतड़ी न्यू ईरा स्कूल की शायला कश्यप प्रथम रही है। शायला ने 500 में से 495 अंक हासिल किए। जिला ऊना के अंब की संचिता दूसरे स्थान पर रही हैं। गुरुकुल स्कूल पक्का परोह की संचिता ने 493 अंक हासिल किए। हमीरपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी की काशी शर्मा ने भी 493 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। 

    ऑर्ट्स में भवारना का अंशित टॉपर

    ऑट‌्र्स संकाय में कांगड़ा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवारना के अंशित कुमार ने 496 अंक लेकर टॉप किया है। सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंगेर धरयार स्कूल की आरुषि ने 495 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। जिला कांगड़ा के दाड़ी सरकारी स्कूल शाम्या बरजात्या ने 494 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। 

    13 दिन पहले निकाला रिजल्ट

    81109 परीक्षार्थियों ने 2384 केंद्रों में परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की थी। पिछले वर्ष के मुकाबले बोर्ड ने इस बार 13 दिन पहले जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 

    खबरें और भी

    कॉमर्स में गगरेट की छात्रा टॉपर

    कॉमर्स संकाय में जिला ऊना के डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की यशस्वनी चौहान और कृषिका दोनों ने 491-491 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। जिला कांगड़ा एवीएम पब्लिक स्कूल पाहड़ा के आयान ने भी 491 अंक हासिल किए। प्रथम स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। 

    इस तरह चेक करें रिजल्ट 

    शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि तीनों संकाय आर्ट्स, साइंस व कामर्स का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

    कला संकाय की टाप टेन मेरिट सूची

    • क्रमांक, नाम, स्कूल, जिला, नंबर
    • 1. अंशित कुमार, पीएमश्री रावमापा भवारना, कांगड़ा, 496
    • 2. आरुषि, रावमापा, कंगेड़ धरयार, सिरमौर, 495
    • 3. श्यामा बड़जात्या, रामावमापा दाड़ी, कांगड़ा, 494
    • 4. गौरी शर्मा , रावमापा जकातखाना, बिलासपुर, 493
    • 5. प्रकृति, रामावमापा, हाटगढ़, मंडी 492
    • 6. तनुजा कुमारी, रावमापा, कुठेड़, चंबा, 491
    • 6. श्वेता, रावमापा भरवाई, ऊना, 491
    • 6. श्रेय ठाकुर, रावमापा रामनगर नकरोह, ऊना, 491
    • 6. होमपाल, रावमापा गनेड, चंबा, 491
    • 6. मनसवी भारद्वाज, दी न्यू ईरा स्कूल आफ साइंसिज छतड़ी, कांगड़ा, 491
    • 6. यती, रावमापा घनारी, ऊना, 491
    • 6. गरिमा, राजकीय माडल सीनियर सकेंडरी स्कूल घणाहटी, शिमला, 491
    • 7. तृषा ठाकुर, रावमापा, खराहल, कुल्लू, 490
    • 7. नितिन राणा, पीएमश्री रावमापा ब्वाजय, चंबा, चंबा, 490
    • 7. जतिन कुमार, रावमापा बेहली, सुंदरनगर, मंडी, 490
    • 8. समृद्दि, पीएमश्री रावमापा, नौराधार, सिरमौर, 489
    • 8. रुचिका, रावमापा, लाना पल्लार, सिरमौर, 489
    • 8. ज्योति, रावमापा, बाथड़, कुल्लू, 489
    • 8. नितिका शर्मा, नवज्योति स्कूल खरूनी, सोलन, 489
    • 8. अकृषिता, दी न्यू ईरा स्कूल आफ साइंसिस छतड़ी, कांगड़ा, 489
    • 8. मौली ठाकुर, रावमापा रैली जाजरी, हमीरपुर, 489
    • 9. अपूर्वा, पीएमश्री कन्या रावमापा, जोगिंद्रनगर, मंडी, 488
    • 9. समीक्षा, रावमापा काओ, मंडी, 488
    • 9. शिवानी, पीएमश्री शहीद नायक पुष्पराज ठाकुर जीएसएसएस घसनू, मंडी, 488
    • 9. नेहा देवी, रावमापा दियोरी, मंडी, 488
    • 9. शगुन ठाकुर, रावमापा लुद्दर महादेव, हमीरपुर, 488
    • 9. पूनम ठाकुर, रूट माडल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल करसोग मंडी, 488
    • 9. रितिका पठानिया रावमापा धमेटा, कांगड़ा, 488
    • 9. श्रद्धा शर्मा, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर, हमीरपुर, 488
    • 10. तेजस्वनी शर्मा, रावमापा, बरधीं, बिलासपुर, 487
    • 10. इशिता, पीएमश्री रावमापा, डरोह, कांगड़ा, 487
    • 10. महक कपूर, रावमापा, महोग, मंडी, 487
    • 10. कपिल ठाकुर, रावमापा, पज्जा, चंबा, 487
    • 10. स्नेहा रावमापा कोठी, कुल्लू, 487
    • 10. अनन्या गुप्ता, रावमापा, दत्तनगर, शिमला, 487
    • 10. मालविका, रावमापा, कुफरी, शिमला, 487

    कॉमर्स संकाय की टाप टेन मेरिट सूची

    • क्रसं, नाम, स्कूल, जिला, प्राप्त अंक
    • 1. यशस्वनी चौहान, सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल गगरेट, ऊना, 491
    • 1. कृषिका, सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल गगरेट, ऊना, 491
    • 1. आयान, एवीएम सीनियर सकेंडरी स्कूल पाहड़ा, कांगड़ा, 491
    • 2. अंजली, रावमापा गर्लस, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, 489
    • 2.मुस्कान, रावमापा गर्ल्स, नगरोटा बगवां, कांगड़ा 489
    • 2.जाह्नवी, शिवालिक साइंस सीनियर सकेंडरी स्कूल खरूणी, सोलन, 489
    • 3. अक्षीमा पठानिया रावमापा मलाड़ी कांगड़ा, 488
    • 3. मुस्कान ठाकुर, पीएम माडल वमापा, धुंधला, ऊना, 488
    • 3.रिधिमा, रावमापा, मलहाड़ी, कांगड़ा, 488
    • 4. गुंजन, दी न्यू ईरा स्कूल आफ साइंसिस छतड़ी, 487
    • 4. राधिका शर्मा, एसडी पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल संतोखगढ़ ऊना, 487
    • 5. तारुषि, हिमालयन पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल, नगरोटा बगवां, कांगड़ा 486
    • 5. कृतिका शर्मा, न्यूगल माडल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा, 486
    • 6. दिव्या, आर्यन पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल झीरीवाला, सोलन, 485
    • 6. आदिति, रावमापा अमलेहड़, हमीरपुर, 485
    • 6. शिल्पा कलसी, रावमापा मंडली, ऊना, 485
    • 6. अद्रिजा अवस्थी, रावमापा गर्ल्स सोलन, 485
    • 6. सागर सपेहिया, पीएमश्री रावमापा कोटला बेहड़, कांगड़ा, 485
    • 7. इशिका, एबीएम रावापा पाहड़ा, कांगड़ा 484
    • 7. कुसुम लता, रावमापा बेहली सुंदरनगर, मंडी, 484
    • 7. अंशिका सनराइज पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल सलोह, ऊना, 484
    • 7. अंशुल, रावमापा नथान, कुल्लू, 484
    • 7. साइ निर्मित, रावमापा गरली, कांगड़ा, 484
    • 7. उत्कृष कौंडल, पीएमश्री माडल वमापा, सुन्ही, शिमला, 484
    • 8. वंशिका, हिमालयन पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां, कांगड़ा, 483
    • 8. साइना, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर हमीरपुर, 483
    • 8. नाव्या दस्टा, रावमापा पाठशाला गर्ल्स सोलन, 483
    • 8. सेजल कटारिया, रावमापा गर्ल्स, ऊना, 483
    • 8. अंकिता चौधरी, माउंट एवरेस्ट सीनियर सकेंडरी स्कूल कुठारकलां, ऊना, 483
    • 9. मन्नत मोदगिल, रावमापा नैहरिया, ऊना, 482
    • 9. कोमल शर्मा, राजकीय माडल वमापा  अंब ऊना, 482
    • 10. सिमरन, पीएमश्री, रावमापा, कोटला बेहड़, कांगड़ा 481
    • 10. श्रृति देवी, रावमापा भोगर्वा कांगड़ा, 481
    • 10. अंशिका, मिलाप स्मारक रावमापा लाहट कांगड़ा 481
    • 10, इशिता मोदगिल, रावमापा रपोह मिश्रा, ऊना, 481
    • 10. सिमरनजीत कौर, एसडी पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल संतोखगढ़ ऊना, 481

    साइंस संकाय की मेरिट सूची

    • क्रम संख्या, नाम, स्कूल, जिला, अंक
    • 1. शायला कश्यप, दी न्यू ईरा स्कूल आफ साइंसिज, छतड़ी, कांगड़ा, 495
    • 2. संचिता धीमान, गुरुकुल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल, पक्का परोह, अंब, ऊना, 493
    • 2. काशी शर्मा, आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी, हमीरपुर, 493
    • 3. तमन्ना शर्मा, सनराइज पब्लिक स्कूल बरूणा, सोलन, 492
    • 3. नितिन कुमार एवीएम सीनियर सकेंडरी स्कूल पाहड़ा, कांगड़ा, 492
    • 3. वैशाली ठाकुर, एसडी पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल, संतोखगढ़, ऊना, 492
    • 4. अक्ष शर्मा, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालपुर, हमीरपुर, 491
    • 4. रिधिमा ठाकुर, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालपुर, हमीरपुर, 491
    • 4. शगुन धीमान, सेंट डीआर पब्लिक स्कूल, गगरेट, ऊना, 491
    • 4. स्माइल खान, रावमापा पलोहड़ा, कांगड़ा, 491
    • 4. रिया दीवान, कांगड़ा वैली सीनियर सकेंडरी स्कूल शीला चौक, कांगड़ा, 491
    • 5. कोमल, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल अलाग, मंडी, 490
    • 5. दिवांगी, मिनर्वा सीनियर सकेंडरी स्कूल, बिलासपुर, 490
    • 5. अनिषा अत्री, गुरुकुल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पक्का परोह, अंब ऊना, 490
    • 5. आरव शर्मा, रावमापा शिवपुर, सिरमौर, 490
    • 5. शौर्या भारद्वाज, गुरुकुल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पक्का परोह, अंब ऊना, 490
    • 6. रिधिमा शर्मा, रावमापा गर्ल्स स्कूल नादौन, हमीरपुर, 489
    • 6. अंशिका ठाकुर, गुरुकुल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पक्का परोह, अंब ऊना, 489
    • 6. रिपांशु चौधरी, इशान पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल हार समलौटी, कांगड़ा, 489
    • 6. आशुतोष कुमार, सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल गगरेट, ऊना, 489
    • 6. प्राची, बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल दी माल सोलन, 489
    • 7. इशिता, एसेंट पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पद्धर, मंडी, 488
    • 7. शिवम शर्मा, रावमापा बरठीं , बिलासपुर, 488
    • 7. आकृति भारद्वाज, रावमापा पलौहड़ा, कांगड़ा, 488
    • 7. अनवी, सेंट स्टीफनस सीनियर सकेंडरी स्कूल चंबा, 488
    • 7. अनिकेत शर्मा, एमसीएम डीएवी कालेज कांगड़ा, 488
    • 8. मुस्कान शर्मा आरके सीनियर सकेंडरी पब्लिक स्कूल घंडालवीं, बिलासपुर 487
    • 8. पायल, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, आलग, मंडी, 487
    • 8. कनिका राणा, वाइएम रावमापा, सुधियाल भुंपल, हमीरपुर, 487
    • 9. प्रकृति शर्मा, माडल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन 486
    • 9. वस्तिका शर्मा, मिनर्वा, सीनियर सकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर, 486
    • 9. गौरव, अलोक भारती विद्यालय कोटली, मंडी, 486
    • 9. प्रत्यक्ष शर्मा, शिक्षा ज्योति पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल रुरहान, हमीरपुर, 486
    • 9. अवनी जोशी, एसडी पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल संतोखगढ़ ऊना, 486
    • 9. दीपिका ठाकुर, सनावर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा, कुल्लू, 486
    • 9. प्रिया ठाकुर, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, अलाग, मंडी, 486
    • 9. रितिका, रावमापा, बाथु टिप्परी, कांगड़ा, 486
    • 9. रुशिल सूद, भारतीय विद्या पीठ पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल, बैजनाथ, कांगड़ा, 486
    • 10. मन्नत ठाकुर, न्यू क्रिसेंट पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर मंडी, 485
    • 10. नीशु बाला, रावमापा, रापोह मिश्रां, ऊना, 485
    • 10 सुहानी शर्मा, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं, 485
    • 10 अनन्नाय शर्मा, रावमापा जुखाला, बिलासपुर, 485
    • 10 प्रत्यूष शर्मा, हिम पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पाहड़ा, कांगड़ा, 485
    • 10 रजिया कोंडल, इशान पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल, हार समलोटी, कांगड़ा 485
    • 10. समृति ठाकुर, सुपर मैग्नेट सीनियर सकेंडरी स्कूल प्रताप नगर, हमीरपुर, 485
    • 10. आशिमा राणा, हिमालयनस होलीफेथ स्कूल पठियार, कांगड़ा, 485
    • 10. वैदेही शर्मा, मिनर्वा सीनियर सकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर, 485
    • 10. आंचल वर्मा, एसडी सीनियर सकेंडरी स्कूल शिमला, 485
    • 10 तनिषा, दून पब्लिक स्कूल, बरोटीबाला, सोलन, 485

    विद्यार्थियों का इंतजार पूरा

    परिणाम समय पर आने से उन विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा जो देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं नीट व जेईई की तैयारी कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से पहली अप्रैल तक संचालित की थीं। पिछले वर्ष शिक्षा बोर्ड ने जमा दो का परीक्षा परिणाम 17 मई, 2025 को घोषित किया था।

    यह भी पढ़ें: HP Board 12th Result: सिरमौर जिले के सरकारी स्कूलों का दबदबा, दुर्गम क्षेत्र के चार विद्यार्थी मेरिट में

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में CBSE स्कूलों के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू, विभाग ने बनाए 9 केंद्र; निर्देश जारी