Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HP Board 12th Result: सिरमौर जिले के सरकारी स्कूलों का दबदबा, दुर्गम क्षेत्र के चार विद्यार्थी मेरिट में

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 12:21 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में सिरमौर जिले के सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा है। दुर्गम क्षेत्रों के चार छात्र-छात्राओ ...और पढ़ें

    सिरमौर जिले के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, जिन्होंने मेरिट में स्थान बनाया है।

    सिरमौर जिले के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, जिन्होंने मेरिट में स्थान बनाया है।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार जिला सिरमौर से सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा है। जिला सिरमौर के चार छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। जिसमें तीन छात्राएं तथा एक छात्र शामिल है। चारों ही छात्र-छात्राएं दुर्गम क्षेत्र के हैं।

    कला संकाय में आरुषि पुत्री नीरज कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरयार ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं, जो कि 99 प्रतिशत बनते हैं। वहीं समृद्धि पुत्री रामलाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार आठवें स्थान पर रही हैं। इसने 500 अंकों में से 489 प्राप्त किए हैं, जो 97.8 प्रतिशत बनते हैं।

    आठवें स्थान पर एक और छात्र रुचिका पुत्री भीम सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाना पालर ने स्थान प्राप्त किया है। जिसने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए हैं, जो 97.8 प्रतिशत बनते हैं।

    शिवपुर स्कूल के आरव ने लिए 490 अंक

    वहीं विज्ञान संकाय में आरव शर्मा पुत्र मनीष कुमार ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर का छात्र है। उसने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए हैं, जो 98 प्रतिशत बनते हैं। 

    चारों स्कूल दुर्गम क्षेत्रों के

    विदित रहे कि ये चारों स्कूल दुर्गम क्षेत्रों में आते हैं, जबकि इस बार शहरों तथा निजी स्कूल मेरिट की सूची में खास दबदबा नहीं बना पाए हैं।

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, 92.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण; शाइना ने किया टॉप