Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IIT बाबा अभय सिंह का धर्मशाला में पत्नी के साथ क्या है फ्यूचर प्लान, अघंजर महादेव मंदिर से क्यों हुए प्रभावित?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:44 PM (IST)

    आईआईटीयन बाबा अभय सिंह ने धर्मशाला में प्रीतिका से विशेष मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया है। वे अब अपनी पत्नी के साथ यहीं रहेंगे और अघंजर महादेव मंदिर के ...और पढ़ें

    आईआईटीयन बाबा अभय सिंह पत्नी प्रीतिका के साथ।

    आईआईटीयन बाबा अभय सिंह पत्नी प्रीतिका के साथ।

    HighLights

    1. आईआईटी बाबा अभय सिंह ने धर्मशाला में प्रीतिका से विवाह किया।

    2. अघंजर महादेव मंदिर के समीप आश्रम बनाने की योजना बना रहे हैं।

    3. गुरुकुल आधारित 'श्रीयूनिवर्सिटी' शिक्षा मॉडल पर काम करेंगे।

    जागरण टीम, धर्मशाला। महाकुंभ में चर्चा में आए आइआइटीयन बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है व वह पत्नी प्रीतिका के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ही रहेंगे। उन्होंने एसडीएम कोर्ट धर्मशाला में 19 फरवरी को प्रीतिका से विशेष मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने सिद्धबाड़ी के सिद्ध गोरिया मंदिर और आश्रम में कुछ समय बिताया।

    अभय सिंह एयरोस्पेस इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी प्रीतिका भी इंजीनियर हैं, लेकिन दोनों बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शादी के बाद जब वह पत्नी के साथ हरियाणा झज्जर में अपने पैतृक घर पहुंचे तो सारे राज खुले।

    अघंजर महादेव में आश्रम बनाने की योजना

    महाकुंभ के दौरान अनूठी आध्यात्मिक यात्रा और वैचारिक स्पष्टता से इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले आइआइटीयन बाबा अभय सिंह पत्नी प्रीतिका के साथ धर्मशाला में बसेंगे। उनका कहना है कि धर्मशाला में अघंजर महादेव के समीप स्थित क्षेत्र की ऊर्जा उन्हें काफी प्रभावित करती है। भोलेनाथ की प्रेरणा से वे वहीं आश्रम बनाने की योजना बना रहे हैं।

    Aghanjar Mahadev Madir

    क्यों खास है अघंजर महादेव मंदिर 

    अघंजर महादेव मंदिर धर्मशाला के खनियारा में स्थित है। यह एक प्राचीन और पवित्र शिव मंदिर है। धौलाधार की तलहटी में स्थित यह मंदिर 500 से 600 साल पुराना माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर पांडव रुके थे व अर्जुन ने यहां तपस्या की है। कहा जाता है कि यहां सदियों से अखंड धूणा है। यहां आकर भक्तों को शांति और सुकून मिलता है। 

    गुरुकुल परंपरा पर आधारित आधुनिक शिक्षा मॉडल पर काम

    अभय सिंह का कहना है कि वह पत्नी प्रीतिका के साथ आधुनिक शिक्षा मॉडल पर काम कर रहे हैं, जो गुरुकुल परंपरा पर आधारित होगा। इसे 'श्रीयूनिवर्सिटी' के नाम से विकसित करने की दिशा में काम करेंगे।

    खबरें और भी

    धर्मशाला के दीवाने हुए बाबा

    धर्मशाला में विवाह के बाद बाबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और शांति उन्हें यहां यहां खींच लाई। उनके विवाह की सूचना सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसडीएम धर्मशाला मोहित चौहान ने बताया कि फरवरी में उनके कोर्ट में विशेष मैरिज एक्ट के तहत अभय सिंह ने प्रीतिका से विवाह किया था।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, ईंट के बाद सीमेंट और सरिये के दाम बढ़े; यहां देखिए नए रेट