कांगड़ा के पंचरुखी में चाची और भतीजे में चले दराट-दराटी, जमीन विवाद में दो परिवार बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पंचरुखी में जमीन विवाद को लेकर चाची और भतीजे के बीच खूनी झड़प हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर दराट से हमला किया, जिसमें वे ...और पढ़ें

पंचरुखी में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
जमीन विवाद में चाची-भतीजे के बीच खूनी झड़प।
दोनों ने एक-दूसरे पर दराट-दराटी से किया हमला।
पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, पंचरुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के पंचरुखी में जमीन को लेकर दो परिवारों में ही खूनी झड़प हो गई। पंचायत भरवाना के गांव भुआणा में रविवार सुबह यह वारदात हुई। घर के साथ लगती जमीन पर सपना देवी पशुओं के लिए खेत से घास काट रही थी कि इस दौरान भतीजे राजकुमार ने उस पर दराट से हमला कर लहुलूहान कर दिया। वहीं चाची सपना ने भी भतीजे पर घास काटने वाली दराटी से हमला कर दिया और भतीजा राजकुमार भी लहुलूहान हो गया।
दोनों पक्षों की लड़ाई बढ़ गई तो घरवालों ने बीच बचाव कर उन्हें रोका। जब तक घर वाले पहुंचे तब तक एक के सिर व एक का गला लहुलूहान हो चुका था। इस संबंध में पंचरुखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।
घायलों को उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल भेजा गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला को सिर पर चोट आई है तो भतीजे की गर्दन कटी है।
दोनों परिवारों में है विवाद
लोगों का कहना था कि दोनो परिवारों का घर के साथ लगती जमीन को लेकर विवाद है। जमीन का मामला पंचरुखी राजस्व विभाग के अधीन है। लेकिन जमीन के एक टुकड़े के लिए चाची-भतीजे ने एक दूसरे को काट लिया और दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों कि शिकायत पर क्रास एफआइआर दर्ज की है व मामले की छानबीन की जा रही है।
चाची भतीजे ने एक दूसरे पर दराट और दराटी से बार कर घायल किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है व क्रास एफआइआर दर्ज हुई है व छानबीन जारी है। दोनों की जान खतरे से बाहर है।
गोपाल कृष्ण, प्रभारी, पुलिस थाना, पंचरुखी
पंचरुखी में तीन चार माह पहले भी हो चुका है दराट कांड
पंचरुखी के तेहत दराट कांड अभी तीन चार महीने पहले ही हुआ था और सलियाणा निवासी जो खेत में काम कर रहे थे उसके पड़ोसी ने दराट से हमला किया और आरोपित फरार हो गया था। एक सप्ताह बाद पुलिस ने उसे दबोच कर सलाखों के पीछे धकेला था। अब दराट कांड कई बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बढ़ने लगा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में BMW कार में फर्जी अधिकारी बनकर आए ठग, स्टाफ को डरा धमकाकर ले गए महंगी शराब की बोतलें