Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs RCB: धर्मशाला IPL मुकाबले के लिए तैयार, 3 जगह मिलेगी पार्किंग, शहर में होगी वनवे ट्रैफिक व्यवस्था

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 16 May 2026 04:27 PM (IST)

    धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले आईपीएल मैच के लिए कड़ी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है। शहर में 280 सीसीटीव ...और पढ़ें

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कल आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा।

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कल आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा।

    HighLights

    1. मैच के लिए 700 पुलिसकर्मी और 280 सीसीटीवी कैमरे तैनात।

    2. यातायात सुचारु रखने को वन-वे नियम और कई पार्किंग स्थल।

    3. मैच के दिन धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग पर रहेगी रोक।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को होने वाले पंजाब किंग्स व रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम के बीच आइपीएल 2026 मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी। कांगड़ा, मटौर, गगल से आने वाले वाहन दाड़ी मैदान में पार्क होंगे। पालमपुर-योल से आने वाले वाहन सिद्धबाड़ी में जोरावर स्टेडियम में पार्क होंगे। जबकि पुलिस मैदान धर्मशाला में भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। यहां से पुलिस मैदान तक शटल बसें चलेंगी।

    मैच के दौरान शहर में 280 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और हर आने जाने वाले पर नजर रहेगी। रविवार सुबह से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

    धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स व आरसीबी की टीमें आइपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को आमने-सामने होंगी। धर्मशाला में होटल पैक हो गए हैं।

    पैराग्लाइडिंग पर रोक

    आइपीएल मैचों के लिए धर्मशाला क्षेत्र को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें 8 ट्रैफिक सेक्टर होंगे व सुरक्षा व्यवस्था को स्टेडियम 4 सेक्टर में बांटा गया है। इस बार के मैचों के लिए धर्मशाला में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। मैच के दिन के दौरान क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग नहीं होगी।

    मटौर से चैतडू धर्मशाला को वनवे रहेगी ट्रैफिक

    ट्रैफिक के तहत मटौर से चैतडू धर्मशाला को ट्रैफिक को वनवे किया जाएगा। जबकि धर्मशाला से जाते हुए शिल्ला रोड चैतड़ू को वनवे किया जाएगा। शीला चौक के रास्ते दाड़ी मेला मैदान और अचीवर्स हब स्कूल में पार्क करवाया जाएगा। यहां से भी शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

    यहां पर भी मिलेगी वाहनों को पार्किंग

    हलके वाहनों को मिनी सचिवालय धर्मशाला की पार्किंग में पार्क किया जाएगा। सरकारी व विशेष वाहनों को डीआइजी कार्यालय के पीछे पार्क किया जाएगा। पुलिस मैदान धर्मशाला और सराह रोड किनारे वाहन पार्क होंगे। वीआइपी वाहन और पिक एंड ड्राप पास वाले वाहनों के लिए साई मैदान वन में और वीआइपी टू पास धारकों के लिए न्यू हिमुडा कांपलेक्स फुटबाल मैदान के पास पार्किंग दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यहां से नहीं चढ़ेगी सवारियां

    निर्धारित रूट की बसों को रेडक्रास चौक से शिक्षा बोर्ड बस स्टाप के बीच सवारियों को उतारने या चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। टैक्सियों को युद्ध स्मार्क के पास चीलगाड़ी रोड पर सवारियां छोड़नी होंगी। जिसके बाद वे डिपो बाजार की और से वापस जा सकेंगी। इसी तरह से ट्रेंड्स माल के निकास द्वार को केवल शट्ल बसों के लिए आरक्षित किया गया है।

     

    आइपीएल मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। ट्रैफिक व सुरक्षा में जवान लगा दिए गए हैं। टीमों की आवाजाही के वक्त भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 700 के करीब पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं।
    -बीर बहादुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ सकता है बस, ट्रक व टैक्सी किराया, पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से रोजमर्रा की वस्तुएं भी होंगी महंगी