Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sukhu Government One Year: हिमाचल प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी, सुक्‍खू सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल

    By AgencyEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 03:35 PM (IST)

    Sukhu Government One Year हिमाचल में कांग्रेस सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश पहुंची हैं। वह 11 दिसंब ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
    हिमाचल प्रदेश पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी आज हिमाचल प्रदेश पहुंच गई हैं।
    2. प्रियंका राज्‍य सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर धर्मशाला में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।
    3. कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

    पीटीआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की पहली वर्षगांठ पूरी होने पर धर्मशाला में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी आज हिमाचल प्रदेश पहुंच गई हैं। वह 11 दिसंबर को पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर धर्मशाला में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

    सीएम सुक्‍खू के साथ जाएंगी धर्मशाला

    अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव रविवार तड़के शिमला पहुंची और यहां से वह शहर के बाहरी इलाके छबड़ा में अपने घर गईं। प्रियंका राज्य की कांग्रेस सरकार के पहले वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ धर्मशाला जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: Sukhu Government One Year: कांग्रेस के रंग में रंगा धर्मशाला, सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

    कांग्रेस के कई नेता होंगे शामिल

    इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। इस बीच, विपक्षी भाजपा ने घोषणा की है कि वह सोमवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल ने भी कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने सुक्‍खू सरकार से पूछा कि "जश्न मनाने की क्या बात है जब सरकार ने 1,500 से अधिक संस्थानों को बंद करने के अलावा कोई उपलब्धि नहीं हासिल की है।

    सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

    हिमाचल प्रदेश की सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को पुलिस मैदान धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम 1200 पुलिस जवानों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। वन-वे व्यवस्था सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से भी शहर में हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कांग्रेस नेताओं का रोड शो भी होगा। रोड़ शो वार मेमोरियल से लेकर सिविल लाइन तक निकाला जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal सरकार का एक साल का कार्यकाल कल हो रहा पूरा, धर्मशाला में होगा Road Show; सुबह से शाम तक One Way होगा ट्रफिक