Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार, लगातार चार हार के बाद मंदिर में लगाया ध्यान

    By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 13 May 2026 06:25 PM (IST)

    लगातार चार हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माता बगलामुखी मंदिर में पूजा-हवन किया। टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई इं ...और पढ़ें

    माता श्री बगलामुखी मंदिर में पहुंचे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस व धर्मशाला स्टेडियम जहां कल मैच होगा।

    माता श्री बगलामुखी मंदिर में पहुंचे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस व धर्मशाला स्टेडियम जहां कल मैच होगा।

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर ने माता बगलामुखी मंदिर में पूजा की।

    2. पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में संघर्ष कर रही है।

    3. टीम मुंबई इंडियंस और आरसीबी से भिड़ेगी।

    जागरण टीम, धर्मशाला। आइपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार चार हार के बाद मुश्किल में है। पहले सात मैचों में छह जीत दर्ज करने वाली टीम अब प्लेआफ की रेस में संघर्ष कर रही है। इस सीरीज में मिल रही लगातार हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर माता बगलामुखी की शरण में पहुंच गए हैं।

    मंगलवार देर शाम श्रेयस माता के मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश रतन ने बताया कि श्रेयस ने यहां पूजा की और हवन करवाया। उन्होंने पूरा मंदिर परिसर घूमा। उन्होंने मंदिर के रखरखाव की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि उनकी माता बगलामुखी में बहुत आस्था है।

    प्लेआफ की दौड़ जीतने को पंजाब ने बहाया पसीना

    दिल्ली से मिली करारी हार व लापरवाही से पंजाब की टीम सतर्क हुई है और प्लेआफ में बने रहने के लिए बुधवार को अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया। पंजाब किंग्स ने दिल्ली से हार के बाद मंगलवार को भी कड़ी मेहनत अभ्यास के दौरान की है। अब देखना यह है कि मुंबई इंडियंस के साथ 14 मई वीरवार को होने वाले मुकाबले में टीम के कोच व कप्तान अंतिम ग्यारह में किन खिलाड़ियों पर दांव खेलते हैं और किन्हें आराम देते हैं। लगातार चार मैचों की हार के बाद खिलाड़ियों का मनोबल भी कमजोर है।

    मुंबई व आरसीबी के खिलाफ जीतना होगा

    अपने गृह मैदान में 11 मई को दिल्ली हारने के बाद पंजाब किंग्स की टीम की प्लेआफ की राह कठिन हो गई हैं। पंजाब की टीम ने लगातार अपने चार मैच गंवा दिए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मैच को जीत में बदलना होगा और उसके बाद 17 मई को आरसीबी के साथ होने वाले मैच को भी अपने नाम करना होगा, ताकि टीम प्लेआफ की दौड़ जीत सकें।

    प्लेआफ की दौड़ से बाहर मुंबई बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम बेशक प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। लेकिन धर्मशाला जैसे खूबसूरत स्टेडियम में मुंबई की टीम एक बेहतरीन व शानदार मैच खेलना चाहेगी, ताकि अपने प्रंसशकों को खुश कर सके।

    पिछले मैच में मुंबई की टीम ने आरसीबी को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। मैच में तिलक वर्मा ने 57 रन, नमन धीर ने 47 रन और रोहित शर्मा ने 22 रन टीम के लिए जोड़े थे।

    खबरें और भी

    मुंबई इंडियंस के प्लेयर ने भी बहाया पसीना 

    धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस टीम व पंजाब किंग्स की टीम ने जमकर अभ्यास किया। दोनों टीमें शाम को क्रिकेट स्टेडियम पहुंची और यहां पर पसीना बहाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण कर 14 मई को आयोजित होने वाले मैच को लेकर खुद को तैयार किया।

    यह भी पढ़ें: धर्मशाला में IPL मैच खेलने पहुंची MI पलटन, रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए फैन का जोश हाई