धर्मशाला में RCB vs GT के हाई वोल्टेज मैच से पहले नेचुरल बर्फीले पानी में नहाने उतरे शुभमन गिल
आरसीबी के खिलाफ हाई-वोल्टेज आईपीएल मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ी धर्मशाला में मांझी खड्ड के बर्फीले पानी में नहाने उतर ...और पढ़ें

धर्मशाला की मांझी खड्ड में नहाने उतरे शुभमन गिल व अन्य खिलाड़ी।
HighLights
शुभमन गिल ने मांझी खड्ड में बर्फीले पानी में स्नान किया।
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने मैच से पहले तनाव कम किया।
ग्लेन फिलिप्स ने धौलाधार की शांत वादियों में ट्रैकिंग का आनंद लिया।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। जब भी बड़ा मैच होता है तो उसको लेकर तनाव भी उतना ही ज्यादा होता है। हाई वोल्टेज मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल व अन्य खिलाड़ी मैच शुरू होने के आठ घंटे पहले धर्मशाला में खनियारा के पास स्थित मांझी खड्ड में नहाने उतरे। पहाड़ों से बहकर आ रहे बर्फीले ठंडे पानी में नहाकर गिल फ्रेश हुए। धौलाधार की पहाड़ियों से बहकर आ रहा यह पानी काफी ज्यादा ठंडा होता है।
यहां उन्होंने पौने घंटे तक प्राकृतिक जलस्रोत मांझी खड्ड में बने नेचुरल स्वीमिंग पूल में तैराकी का आनंद लिया। खिलाड़ी जहां होटलों में ठहरे हैं वहां पर स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन खिलाड़ियों ने ठंडे पानी से अठखेलियां कर बड़े मैच से पहले तनाव को कम करने का प्रयास किया।

शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन व अन्य खिलाड़ी भी थे। इस मौके पर शुभमन ने अपने मोबाइल पर यहां की मेमरी को सहेजा।
आज शाम मुकाबला
गुजरात और आरसीबी के बीच धर्मशाला में आज शाम आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफाइर मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।
ग्लेन फिलिप्स ने की ट्रैकिंग
गुजरात के आलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी धौलाधार की खूबसूरत व शांत वादियों को नजदीक से निहारने के लिए ट्रैकिंग पर निकले। उन्होंने ट्रैकिंग का आनंद लिया, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने होटल के स्वीमिंग पूल में मस्ती की।

नेचर को निहारने निकलते हैं खिलाड़ी
धर्मशाला में आइपीएल व अन्य वनडे मैचों के दौरान धर्मशाला में आने वाले खिलाड़ी अक्सर या तो यहां की प्रमुख खड्डों व प्राकृतिक झरनों या त्रियुंड ट्रैक का रुख करते हैं। साथ ही मैक्लोडगंज में प्रमुख होटलों व अन्य स्थलों में व्यजनों का लुत्फ लेते हैं।
रोहित शर्मा पहुंच गए थे धर्मकोट
आइपीएल के अपने मैच के दौरान यहां पहुंचे रोहित शर्मा व उनके टीम सहयोगियों ने धर्मकोट के रेस्तरां में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ लिया था। वह सामान्य व्यक्ति के तौर पर वहां पहुंचे थे।
खबरें और भी
अर्शदीप मिले थे धर्मशाला की सड़कों पर घूमते
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी अर्शगदीप सिंह अपनी महिला मित्र के साथ धर्मशाला व मैक्लोडगंज के बाजार में घूमने निकले थे। धर्मशाला में जब भी कोई बड़ा मैच हो और खिलाड़ी यहां पहुंचे तो बिना किसी झिझक के बड़ी सरलता के साथ आसपास के क्षेत्रों में बिना किसी डर के घूमते हैं। कई बार तो खिलाड़ी अपने साथ सुरक्षा कर्मी भी नहीं रखते।