Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट-मंडी हाईवे पर अरला के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित, घेरा में भूस्खलन से पेयजल लाइन टूटी

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:59 PM (IST)

    भारी बारिश के कारण पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरला के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ है। ...और पढ़ें

    पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरला में गिरा पेड़ (फोटो: जागरण)

    पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरला में गिरा पेड़ (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात रुका।

    2. घेरा में भूस्खलन से मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई।

    3. उपायुक्त ने पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। भारी बारिश के कारण पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग में अरला के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। वहीं घेरा वन क्षेत्र में भस्खलन से मुख्य पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है।

    जिला कांगड़ा में लगातार तेज बारिश हो रही है और नदी व नाले अपने पूरे यौवन पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी सभी को नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी पहले ही जारी की हुई है।

    बतायाजा रहा है कि घेरा वन क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण घेरा पेयजल स्रोत से आने वाली मुख्य पेयजल ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि वर्तमान में जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नड्डी जल शोधन संयंत्र के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि उपलब्ध जल की सीमित मात्रा को देखते हुए अस्थायी रूप से जल वितरण में राशनिंग की जा सकती हैै।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत एवं बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है।

    उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का अत्यंत विवेकपूर्ण एवं आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जलापूर्ति को सामान्य कर दिया जायेगा।