Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षा समारोह में आएंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, 52 विद्यार्थियों को मिलेंगे गोल्ड मेडल

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 02 Mar 2026 04:25 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 14 मार्च को धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर 2020-2022 बैच के ...और पढ़ें

    भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जागरण आर्काइव

    भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 14 मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगे।

    2. 52 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 27 को पीएचडी मिलेगी।

    3. छात्र भारतीय परिधान में अपनी डिग्रियां प्राप्त करेंगे।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षा समारोह पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 14 मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगे। केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि संस्थान का सफर 2010 में धर्मशाला में शुरू हुआ था और अब तक आठ कनवोकेशन आयोजित हो चुके हैं। अबकी बार नौवां कनवोकेशन आयोजित हो रहा है, जिसमें उपराष्ट्रपति बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि 2020-2022 बैच के 27 छात्रों को पीएचडी की उपाधि मिलेंगी। इसके अलावा 52 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेंगे, इनमें पीजी स्नातकोत्तर के 45 विद्यार्थी शामिल हैं, इनमें 18 लड़के व 17 लड़कियां हैं, जबकि यूजी के 7 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व डिग्रियां मिलेंगी। इनमें पांच छात्राएं व 2 छात्र हैं। 

    कुल 802 विद्यार्थी

    ओवरआल 802 छात्र इस सत्र के हैं, जिनमें से 514 विद्यार्थी कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। एमफिल के 11 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी, जिसमें 9 छात्र व 2 छात्राएं हैं।          

    भारतीय परिधान में लेंगे डिग्रियां

    डिग्रियां लेने वाले विद्यार्थी भारतीय परिधान में अपनी डिग्रियां प्राप्त करेंगे। 802 में से अब तक 514 विद्यार्थी अपना पंजीकरण कार्यक्रम के लिए करवा चुके हैं।

    अब तक हो चुके हैं आठ कनवोकेशन, तीन बार आए राष्ट्रपति 

    केंद्रीय विवि में अब तक आठ बार कनवोकेशन हो चुके हैं। 2010 में शुरू हुए केंद्रीय विवि के पहले कनवोकेशन में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा मुख्यातिथि थे। दूसरे कनवोकेशन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। तीसरे समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चौथे कनवोकेशन में यूएसए विवि के कुलपति नंदा और पांचवें में पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश शांता कुमार ने बतौर मुख्यातिथि डिग्रियां वितरित की।

    छठे कनवोकेशन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जबकि सातवें कनवोकेशन में वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रही थीं और आठवें कनवोकेसन के गवाह एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज के प्रेसिडेंट विनय पाठक बने।

    यह भी पढ़ें: RDG की भरपाई के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM सुक्खू; बोले- सभी राज्यों के लिए एक समान मापदंड अनुचित

    खबरें और भी