Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamirpur News: 'मोदी के नेतृत्व में बदला देश, कांग्रेस ने महिलाओं को...', अनुराग ठाकुर का सुक्‍खू सरकार पर हमला

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 04:55 PM (IST)

    Hamirpur News हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत ...और पढ़ें

    अनुराग ठाकुर का सुक्‍खू सरकार पर हमला
    अनुराग ठाकुर का सुक्‍खू सरकार पर हमला

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है। अगर हिमाचल में पंचायती राज चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा। राज्यसभा में दो बार महिलाएं सांसद के रूप में हिमाचल से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में छह से आठ टिकट विधानसभा के भाजपा देती है।

    पन्ना प्रमुख सम्‍मेलन को किया संबोधित

    केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त शब्द कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया।

    यह भी पढ़ें: Droupadi Murmu Shimla Visit: तीन लेयर में राष्ट्रपति की सुरक्षा, चप्पे चप्पे पर तैनात जवान; फील्ड में उतरे पुलिस अधिकारी

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे। इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

    अनुराग ने राज्‍यसभा चुनाव का दिया उदाहरण

    कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विश्वास ही नहीं होता है कि वह कभी हार भी सकते हैं, अगर आप हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के परिणाम देखो तो हिमाचल प्रदेश का गणित सबके सामने आ जाता है जहां 43 विधायकों वाली कांग्रेस 34 पर आकर सिमट गई। अब जो कांग्रेस पार्टी के आयातित उम्मीदवार थे, जिन्होंने हिमाचल से राज्यसभा चुनाव लड़ा था, वह हाईकोर्ट में हो चुके राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने के लिए खड़े हैं।

    खबरें और भी

    ये भी रहे मौजूद

    जब चुनाव हो गया, चुनाव का परिणाम आ गया, जीत का सर्टिफिकेट मिल गया, भारतीय जनता के पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार ने शपथ ले ली, उसके बाद हाईकोर्ट जाने का क्या सवाल खड़ा होता है। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न है।

    यह भी पढ़ें: Himachal High Court ने 15 माननीयों के आपराधिक मामले वापस लेने की दी मंजूरी, CM सुक्खू समेत इन नेताओं को राहत

    इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ,जिला के अध्यक्ष देशराज शर्मा ,पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्रि , मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा, मंडल महामंत्री सुशील सोनी , जिला महामंत्री अजय रिंटू ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा ,राजकुमारी ठाकुर, उषा बिरला, नीना ठाकुर ,मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।