Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamirpur News: 'ममता बनर्जी के बहुत से मंत्री जेल में...', पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:07 PM (GMT+05:30)

    नादौन विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ...और पढ़ें

    पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
    पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    HighLights

    1. ईडी और सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाते रहते है कांग्रेस नेता
    2. सोनियां गांधी व राहुल गांधी के बचाव में उठाते है आवाज

    जागरण संवाददाता , हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने तृणमूल कांग्रेस (Congress) पर भी जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee के बहुत से मंत्री जेल में है।

    उनके पास करोड़ों रुपए की नकदी मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार हाल में ही बनी है। इस सरकार में भी 42 करोड़ रुपए की नकदी मिली है वहीं लालू प्रसाद यादव ने पशुओं का चारा भी नहीं छोड़ा उसमें भी घोटाला किया है। अरविंद केजरीवाल जो इमानदारी की दुहाई देते रहे हैं उनके भी मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेलों में कैद है। ये बातें उन्होंने नादौन विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

    इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार और घमंडियों का गठबंधन है- ठाकुर

    ठाकुर ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार और घमंडियों का गठबंधन है। कांग्रेस के सांसद के पास 300 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। कांग्रेस सांसद के घर पर 9 अलमारियां में 500 - 500 रुपए के नोट से भरी पड़ी थी। कांग्रेस नोटबंदी, ईडी, सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाती है।

    ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए यह नेता काली कमाई करते हैं। इसलिए कांग्रेस के तमाम नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का बचाव करने के लिए हर समय ईडी और सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

    राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोमवार को अशोक गहलोत की इच्छा को पूरा कर दिया जाएगा। राजस्थान में सोमवार को मुख्यमंत्री तय कर दिया जाएगा। अशोक गहलोत की 5 साल की सरकार में राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है।

    खबरें और भी

    भारतीय जनता पार्टी में ऊपर से आदेश नहीं दिए जाते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत है। विधायक दल की बैठक करके नेता का चेहरा तय किया जाता है।

    4 करोड़ मकान व 18 करोड शौचालय बनाए गए

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी देश की 2 लाख 69 हजार पंचायतों में पहुंचेगी और करोड़ लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी और मोदी सरकार की 9 वर्ष की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान मिले हैं। 18 करोड़ शौचालय बनाकर दिए गए हैं। वहीं देश की महिलाओं को 10 करोड़ उज्जवला गैस के कनेक्शन वितरित किए गए।

    ये भी पढे़ं- दिसंबर के पहले वीकेंड पर सैलानियों की भरमार, पर्यटन कारोबारियों की जागी उम्‍मीद; क्रिसमस और नए साल की स्‍पेशल तैयारी

    साल 2005 में की गई थी कांग्रेसी सांसदों पर कार्रवाई

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 13 करोड़ घरों को नल से जल की सुविधा मोदी सरकार में उपलब्ध करवाई गई है। ठाकुर ने महुआ को लेकर कहा कि जो जो लोग संसद में सवाल पूछने पर लोगों से पैसे ऐंठते या गिफ्ट प्राप्त करते हैं।

    उन पर कार्यवाही करना जरूरी था, जिसका देश ने स्वागत किया है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 2005 में ऐसे 14 सांसदों पर कार्यवाही की गई थी। ठाकुर ने हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत जोल सप्पड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    ये लोग रहे मौजूद

    इस दौरान पंचायत वासियों को मोदी सरकार की 9 वर्ष की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विभिन्न विभागों द्वारा जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ,प्रदेश भाजपा महासचिव नरेंद्र अत्री, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

    ये भी पढे़ं- पनोह व आंसला गांव के लोग उल्टी दस्त की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल भेजे जांच के लिए