विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur News: पनोह व आंसला गांव के लोग उल्टी दस्त की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल भेजे जांच के लिए

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 09 Dec 2023 05:20 PM (IST)

हमीरपुर जिले के पनोह ओर आंसला गांव के लोग उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं और यहां इसके करीब 25 ...और पढ़ें

हमीरपुर के गांव पनोह व आंसला के लोग उल्टी दस्त की आए चपेट में (फाइल फोटो)
हमीरपुर के गांव पनोह व आंसला के लोग उल्टी दस्त की आए चपेट में (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 25 ग्रामीण आए है उल्टी दस्त की चपेट में
  2. उल्टी दस्त की चपेट में लोग, विभाग ने बांटी दवाइयां
  3. स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ऑफिसर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती
  4. सीएमओ हमीरपुर व बीएमओ सुजानपुर ने गावों का किया दौरा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर।  जिले के पनोह ओर आंसला गांव के लोग उल्टी व दस्त की चपेट में आ रहे हैं और यहां इसके करीब 25 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वहां पानी के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

विभाग ने वहां मेडिकल ऑफिसर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती कर दी है ताकि वह पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप समय-समय पर करें और उन्हें दवाइयां भी मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा जानकारी

स्वास्थ्य विभाग सुजानपुर के अधीन इन गांवों में उल्टी और दस्त के मरीज किस तरह पीड़ित पाए गए। इसके पीछे का कारण क्या है इसको लेकर विभाग मरीजों से जानकारी जुटा रहा है। उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाएगी।

संजना कुमारी, उमा, सौरभ, शकुंतला ,अंशुल,अनीता, पिंकी, कमला देवी सहित करीब 25 मरीज सामने आ चुके हैं। वहां पानी के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

ये भी पढे़ं- 'PM मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अद्भुत संकल्प'; विकास भारत यात्रा में बोले नंदा

सीएमओ व बीएमओ ने दिए ये दिशा-निर्देश

इसको लेकर सीएमओ डॉ आरके अग्निहोत्री और बीएमओ डॉ राजकुमार ने भी इन गांवों का दौरा कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने वहां दिशा-निर्देश दिए कि जो मरीज सामने इन बीमारी से पीड़ित सामने आएंगे उनके उन्हें तुरंत दवाइयां उपलब्ध हो। इसका स्टॉक संबंधित अस्पताल में भेज दिया गया है।

उनका कहना है कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। बीते कल कुछ मरीज सामने आए थे और उनका उपचार किया जा रहा है अस्पताल में कोई भी भर्ती नहीं है।

ये भी पढ़ें- दिसंबर के पहले वीकेंड पर सैलानियों की भरमार, पर्यटन कारोबारियों की जागी उम्‍मीद; क्रिसमस और नए साल की स्‍पेशल तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।