Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर के बड़सर के लोहारली में फंदे से लटका मिला फौजी का शव, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:04 AM (IST)

    हमीरपुर के बड़सर स्थित लोहारली गांव में सेना के जवान रवि कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    हमीरपुर के बड़सर के लोहारली में फंदे से लटका मिला फौजी का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

    हमीरपुर के बड़सर के लोहारली में फंदे से लटका मिला फौजी का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बड़सर के लोहारली गांव में सेना के जवान ने की आत्महत्या।

    2. छुट्टी पर घर आने के दो दिन बाद हुई यह दुखद घटना।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले लोहारली गांव में सेना के एक जवान द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव लोहारली, डाकघर कलवाल, तहसील ढटवाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। रवि कुमार भारतीय सेना में कार्यरत था और दो दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आया था।बताया जा रहा है कि सोमवार को रवि कुमार ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।रवि कुमार की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी।

    उनके परिवार में पत्नी और तीन वर्ष का एक बेटा है। जवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    चौकी प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि लोहारली गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया था। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन छानबीन कर रही है।