Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अहंकारी कांग्रेस राज में हिमाचल में तालाबंदी की सरकार, अनुराग ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार हर रोज लोगों पर डाल रही खर्चे का बोझ

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:20 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में तालाबंदी की ...और पढ़ें

    Himachal Pradesh News: अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना।
    Himachal Pradesh News: अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना।

    HighLights

    1. हिमाचल सरकार अहंकार में डूब चुकी है।
    2. जनहित योजनाओं को बंद कर रही है।
    3. पुलिसकर्मियों की HRTC में मुफ्त यात्रा पर लगा दी रोक।

    जागरण संवाददाता, शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ग्रामीण इलाकों में मुफ्त जलापूर्ति व पुलिसकर्मियों की एचआरटीसी में निशुल्क यात्रा सहित कई फैसलों पर रोक लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस फैसले को अहंकारी कांग्रेस द्वारा हिमाचल में तालाबंदी की सरकार चलाने की बात कही है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार आकंठ अहंकार में डूब चुकी है। कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की जनहित की योजनाओं को एक-एक कर के बंद किया जाना इनके अहंकार और हिमाचल की जनता के प्रति इनकी दुर्भावना को दिखाता है। भाजपा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में मुफ्त जलापूर्ति व पुलिस कर्मियों की एचआरटीसी में मुफ्त यात्रा सहित कई फैसलों पर वर्तमान सरकार ने रोक लगा दी है।

     लाखों लोगों को मिल रहा था लाभ

    कांग्रेस ने हिमाचल में तालाबंदी की सरकार दी है, इसका काम भाजपा के अच्छे और जनहित के कार्यों पर ताला लगाना है। आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा साल 2019 में भाजपा ने अपने कार्यकाल में हिमाचल में आयुष्मान भारत योजना से छूट गए लोगों को कैशलेस इलाज देने के लिए हिमकेयर योजना को शुरू किया था। जिस से प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा था।

    हिमकेयर को बंद करना तुगलकी फरमान

    सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज ना मिल सकने की स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकने की सुविधा जनता के लिए वरदान बनी थी, मगर हिमाचल प्रदेश में जनता का सहारा बनी हिमकेयर योजना को कांग्रेस सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए बंद करने का तुगलकी फैसला लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: सिरमौर में नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, तीन घंटे तक जाम रहा ट्रैफिक; यात्रियों की बढ़ी परेशानी