Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'BBMB को पानी चाहिए तो एरियर देना होगा', CM सुक्खू बोले- संपदा लुटने नहीं देंगे; कब्जे रेगुलर करने पर भी दिया बयान

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:36 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने BBMB से हिमाचल के पानी के बकाया एरियर की मांग की, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। उन्होंने कब्जों को नियमि ...और पढ़ें

    हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सम्मानित करते समर्थक। जागरण

    हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सम्मानित करते समर्थक। जागरण

    HighLights

    1. BBMB को हिमाचल के पानी का बकाया एरियर देना होगा।

    2. हिमकेयर योजना में हुए भ्रष्टाचार की होगी विस्तृत जांच।

    3. अवैध कब्जों को नियमित करने या लीज पर देने की योजना।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बीबीएमबी के पेंडिंग भुगतान पर कहा कि 15 साल से एरियर का अधिकार फंसा हुआ है। पानी का पूरा उपयोग हो रहा है, लेकिन पेंडिंग बकाया अदा नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में फैसला दिया है। हिमाचल को 7.19 प्रतिशत के हिसाब से उसका बकाया एरियर अदा किया जाए। 

    सुक्खू ने कहा कि पानी चाहिए तो बीबीएमबी को सुप्रीम कोर्ट में इस एरियर के भुगतान करने पर सहमति जताते हुए एफिडेविट देना होगा। हिमाचल की जनता ने उन्हें हिमाचल की संपदा की रक्षा करने के लिए भेजा है न कि इसे बेचने के लिए।

    कब्जे रेगुलर न किए तो लीज पर देने की योजना

    अवैध कब्जों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार इसे लेकर एक योजना ला रही है, अगर इन कब्जों को रेगुलर नहीं किया गया तो इस लोगों को भूमि लीज पर देने का काम किया जाएगा। इसे लेकर योजना तैयार की जा रही है।

    हिमकेयर योजना का भ्रष्टाचार विधानसभा में रखेंगे

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। हैरानी की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नीचे यह सब कुछ होता रहा और उन्हें इसका पता ही नहीं चला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सारे भ्रष्टाचार की जांच पूरी करके जयराम ठाकुर और विधानसभा दोनों जगह इसे सबके सामने रखा जाएगा।

    हमीरपुर में खुलेगा एजुकेशन रेगुलेटरी कमीशन ऑफिस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हमीरपुर में हिमाचल एजुकेशन रेगुलेटरी कमीशन का दफ्तर खोला जाएगा इसके लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए डीसी को निर्देश दे दिए गए हैं।

    हमीरपुर में किए उद्घाटन व शिलान्यास

    सीएम ने हमीरपुर का दौरे के दौरान बुधवार को बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क के पास नगर निगम की 11 दुकानों का उद्घाटन करने के बाद टाउन हॉल के परिसर में नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, प्रदेश विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 5 दिन कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, 6 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी