विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर अनुराग लेते हैं झूठा श्रेय', CM ने नड्डा का धन्यवाद किया; कैंपस में स्वीकृति पत्र लगाया

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 05:46 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए अनुराग ठाकुर के झूठे श्रेय लेने के दावे को खारिज ...और पढ़ें

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के जोलसप्पड़ परिसर में संबोधित सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के जोलसप्पड़ परिसर में संबोधित सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

HighLights

  1. अनुराग ठाकुर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेते हैं: सीएम सुक्खू।

  2. पीजी सीटें बढ़ाने में जेपी नड्डा के योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

  3. उत्तर भारत का पहला एलाइड कॉलेज हमीरपुर में शुरू किया गया।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेने का प्रयास करते हैं, लेकिन अब स्वीकृति पत्र को वह भी ध्यान से पढ़ लें, ताकि सच सामने आ सके। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के जोलसप्पड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति का पत्र परिसर में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 179 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 300 करोड़ रुपये अभी तक खर्च हो चुका है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने के लिए काम नहीं किया, लेकिन कांग्रेस सरकार में पीजी की सीटें बढ़ाई हैं और 320 सीटों को पहले जून में ही बातचीत की गई थी और सभी प्रिंसिपल से बात करके पूरी औपचारिकताएं करने के लिए निर्देश दिए थे।

नड्डा का योगदान रहा, इसके लिए धन्यवाद

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आठ सीटें स्वीकृत की थी और पीजी की सीटें बढ़ाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि 320 सीटें बढ़ाने के बाद जेपी नड्डा से बात की गई और उन्होंने माना था कि मुख्यमंत्री ने मेरे से बात की थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का योगदान रहा है जिसके लिए जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हैं। 

उत्तर भारत का पहला एलाइड कॉलेज 

सुक्खू ने कहा कि उत्तर भारत के पहले एलाईड कॉलेज का शुभारंभ हमीरपुर में किया है और यह रेडियालोजी, एनिथिसिया, डायलेसिस तकनीक, इन सब की ट्रेनिग करवाई जाएगी और यह पूरे उत्तर भारत का पहला कॉलेज बना है। इस समय 250 छात्र एडमिशन लेंगे और एक हजार बच्चा इसमें पढ़ाई करेगा और अगले साल सीटें बढ़ाई जाएंगी। 

सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी हालत रही है और अगर मैं मुख्यमंत्री ननहीं बनता तो मेडिकल कालेज हमीरपुर को बनने के लिए और दस साल लग जाते। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कालेज में डाक्टर नहीं मिल रहे है और पीजी की सीटों के लिए प्रोफेसर की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अंदर जल्द ही दूसरा कॉलेज भी शुरू किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड चेयरमैन कुलदीप पठानिया, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा, डीसी गंदर्भा राठौर, एसपी बलवीर सिंह इत्यादि मौजूद रहे। 

राज्य चयन आयोग की कॉलोनी का उद्घाटन

इसके बाद वह रकड़ियाल में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की कॉलोनी का उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में स्ट्रीट फूड पार्क और गांव तरोपका में बाल देखभाल संस्थान की आधारशिला भी रखी।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर में एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज शुरू, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन; मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।