Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में रात के अंधेरे में तोड़ डाला श्मशानघाट, ग्रामीणों ने जनसहयोग से किया था निर्माण; पुलिस ने 6 लोगों पर की FIR

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 12 Mar 2026 02:22 PM (IST)

    हमीरपुर के बड़सर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से निर्मित श्मशानघाट को रात में गिरा दिया गया। घरयाणी दरवारियां गांव में हुए इस कृत्य से ग् ...और पढ़ें

    हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में कुछ लोगों ने श्मशानघाट को ही तोड़ डाला। जागरण

    हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में कुछ लोगों ने श्मशानघाट को ही तोड़ डाला। जागरण

    HighLights

    1. हमीरपुर में ग्रामीणों द्वारा निर्मित श्मशानघाट रात में गिराया गया।

    2. आपसी रंजिश के चलते छह लोगों पर पुलिस ने FIR की।

    3. ₹5-6 लाख के नुकसान से ग्रामीणों में गहरा रोष।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घरयाणी दरवारियां गांव में श्मशानघाट को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव घरयाणी दरवारियां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के पास खसरा नंबर 476 और 477 की करीब 109 कनाल भूमि लंबे समय से गांववासियों के कब्जे में है और उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार यह भूमि चरान्द के रूप में गांव के लोगों के संयुक्त उपयोग में है।

    5 से 6 लाख रुपये में करवाया था निर्माण

    शिकायत के अनुसार गांववासियों ने आपसी सहयोग से करीब 5 से 6 लाख रुपये खर्च कर जुलाई 2025 में वहां श्मशानघाट का निर्माण करवाया था। इस श्मशानघाट में अब तक चार अंतिम संस्कार किए जा चुके हैं।

    आपसी रंजिश में गिराने का आरोप

    आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते रात के समय उक्त श्मशानघाट को गिरा दिया, जिससे गांववासियों को आर्थिक नुकसान हुआ है और लोगों में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। 

    क्या कहते हैं एसपी हमीरपुर 

    एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब मामला: पुराने बॉस को सरकारी गाड़ी में लिफ्ट दी तो छिन गई सुविधाएं, कार्रवाई की शिमला में खूब चर्चा

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में निवेश के नाम पर करोड़ों का घोटाला: CID शिमला टीम की ऊना में दबिश, मिली वित्तीय अनियमितताएं 


    खबरें और भी