Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में किराये के विवाद में पीट-पीटकर अधमरा किया टैक्सी ड्राइवर, पुलिस से भी हाथापाई; बुलाई अतिरिक्त फोर्स

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

    हमीरपुर में टैक्सी किराये को लेकर हुए विवाद में एक ड्राइवर को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम ...और पढ़ें

    हमीरपुर में टैक्सी ड्राइवर की पिटाई के बाद यात्री ने पुलिस से भी बदसलूकी की। प्रतीकात्मक फोटो

    हमीरपुर में टैक्सी ड्राइवर की पिटाई के बाद यात्री ने पुलिस से भी बदसलूकी की। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. टैक्सी किराये को लेकर ड्राइवर-यात्री में खूनी झड़प।

    2. ड्राइवर गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार।

    3. आरोपी ने पुलिस टीम पर भी किया हमला।

    संवाद सहयोगी, भोरंज (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में टैक्सी ड्राइवर और यात्री के बीच खूनी झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपित बदसलूकी की। थाना भोरंज के अंतर्गत नांयरा पेट्रोल पंप मनोह में टैक्सी किराये को लेकर टैक्सी चालक और यात्री के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है।

    घायल टैक्सी चालक की पहचान 48 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र राम सिंह गांव व डाकघर गुटकर तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है, जबकि मारपीट करने वाले आरोपित की पहचान प्रदीप राणा पुत्र जगदीश गांव नुहाड़ा, डाकघर दिम्मी, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार आरोपित ने टैक्सी चालक को लात-घूंसो से बुरी तरह से पीटा है। जमीन पर गिराकर आरोपित ने जूतों से भी पीटा है। जिससे टैक्सी चालक को सिर पर गहरी चोटें आई और घटना स्थल पर खून बहा। 

    पेट्रोल पंप कर्मियों ने बुलाई पुलिस

    पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इसकी सूचना को पुलिस को दी। तत्काल पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में टैक्सी चालक को भोरंज सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए आरकेएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया वहां पर चालक का उपचार चल रहा है।

    चौकी प्रभारी से भी हाथापाई

    पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपित ने पुलिस दल के साथ भी हाथापाई की, जिससे जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार को चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपित पुलिस को भी धमकियां दे रहा था। जिससे पुलिस को भोरंज थाना से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा और आरोपित को काबू किया गया।

    इस संबंध में थाना भोरंज में धारा 109, 121 1 एवं 132 भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। उधर पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले का छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के शाहपुर में बादल फटने से तबाही, बाढ़ में बह गए 6 घर; प्रशासन ने राहत एवं बचाव के लिए SDRF बुलाई 

    खबरें और भी