Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बादल फटने से तबाही, शाहपुर की बोह घाटी में बाढ़ में बहे 18 घर व स्कूल; मलबे में दबे महिला और बच्चे

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:59 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में बादल फटने से बोह घाटी में भारी तबाही हुई, जहां स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 18 मकान और एक स्कूल बह गया। इस ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कांगड़ा के शाहपुर में बादल फटने से भारी तबाही।

    2. बोह घाटी में 18 मकान और एक स्कूल भवन बहा।

    3. एक महिला और दो बच्चों को मलबे से बचाया गया।

    जागरण टीम, शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची। शाहपुर की बोह घाटी के स्पैड़ा और गढ़गून गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में 18 मकान और एक स्कूल भवन बह गया। अचानक आई बाढ़ व मलबे से कई लोग बचने में कामयाब रहे, लेकिन एक महिला और दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए। बच्चों को तो कुछ देर में ही निकाल लिया गया, लेकिन महिला दो घंटे तक मलबे में फंसी रही। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला जा सका। 

    प्रशासन की टीम ने सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्र का रुख कर लिया। गढ़गून में 12 घर और स्पैड़ा में 6 मकान व पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। पशुशालाओं में मवेशी भी दब गए। 

    Shahpur Flash Flood 6

    बताया जा रहा है लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी पर धमाका होने के बाद अचानक बाढ़ और मलबा आ गया, जो मकानों व पशुशालाओं को अपने साथ बहाकर ले गया। 

    Shahpur Flash Flood 5

    बाढ़ के बाद सहमे लोग

    बाढ़ के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। पहाड़ी से सटे क्षेत्र में जिनके घर हैं, वह मकान छोड़कर बाहर आ गए हैं। लोग घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 

    Shahpur Flash Flood 1

    प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क बंद होने के कारण एसडीआरएफ मौके पर नहीं पहुंच पाई। आपदा में कई घरों का नामोनिशान नहीं बचा है।

    इनके मकान क्षतिग्रस्त

    गढ़गून गांव में अंग्रेज सिंह, दीनो राम, उत्तम चंद, पुरुषोत्तम चंद्र, पप्पू राम, कीमत राम, हामा चंद, ओंकार सिंह, करतार चंद और ठाणा राम के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    क्या कहते हैं एसडीएम शाहपुर

    एसडीएम शाहपुर डा. गणेश ठाकुर ने बताया कि वह सूचना मिलते ही स्वंय प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। हालांकि डिब्बा और मलेड नाला क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ इस कारण प्रशासन को मौके पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    खबरें और भी

    बोह घाटी की सड़क टूटी

    बोह घाटी को जोड़ने वाली सड़क मलेड नाला में भूस्खलन के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण प्रशासन को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाली में जुट गया। शाम के वक्त सड़क बहाल होने पर टीमें आगे बढ़ सकीं। 

    Shahpur Flash Flood 4

    न्यांगल में बाढ़ से 15 घर खतरे में

    वहीं, जवाली के न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से 15 घर खतरे में आ गए हैं। नाले में आई बाढ़ से लोगों के खेत भी तबाह हो गए हैं। अब पानी का बहाव कम हो गया है, लेकिन लोग सहमे हुए हैं। 

    Shahpur Flash Flood 2

     

    यह भी पढ़ें: कांगड़ा के न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश: चंबा में मलबे की चपेट में आई बस, भरमौर में गाड़ी के आगे पहाड़ से बरसे पत्थर; सतर्कता से टला हादसा