Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर के अमन का 16 दिन बाद घर पहुंचा शव, शादी की तैयारियों के बीच उठी जवान बेटे की अर्थी

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Apr 2026 02:53 PM (IST)

    हमीरपुर के अमन कुमार का शव साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने के 16 दिन बाद उनके पैतृक गांव काली चिक पहुंचा, जहां भावुक माहौल में अंतिम संस्कार क ...और पढ़ें

    हमीरपुर के अमन का फाइल फोटो और रविवार को 16 दिन बाद शव पहुंचने पर संस्कार कर दिया गया।

    हमीरपुर के अमन का फाइल फोटो और रविवार को 16 दिन बाद शव पहुंचने पर संस्कार कर दिया गया।

    HighLights

    1. अमन का शव 16 दिन बाद साउथ अफ्रीका से घर पहुंचा।

    2. स्विमिंग पूल में डूबने से हुई थी अमन की मौत।

    3. शादी की तैयारियों के बीच परिवार में छाया गहरा शोक।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अमन का शव 16 दिन बाद घर पहुंचा। बड़सर उपमंडल की तहसील ढटवाल की महारल पंचायत के गांव काली चिक गांव में रविवार का दिन गहरे शोक और भावुक माहौल का रहा। साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने से जान गंवाने वाले अमन कुमार पुत्र उधम सिंह का पार्थिव शरीर 16 दिन बाद घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।

    अमन कुमार की 11 अप्रैल 2026 को विदेश में दर्दनाक हादसे में मृत्यु हो गई थी। बेटे को आखिरी बार देखने की चाह में परिवार ने हरसंभव प्रयास किया। पैसों की परवाह किए बिना पिता उधम सिंह ने अपने बेटे का पार्थिव शरीर विदेश से मंगवाया, ताकि वह अपने गांव की मिट्टी में ही उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

    पार्थिव शरीर पहुंचते ही बिलख उठे माता-पिता

    रविवार सुबह करीब सात बजे अमन का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे हिंदू रिवाज के साथ अमन का अंतिम संस्कार किया गया।

    इस दौरान माहौल बेहद मार्मिक रहा। हर आंख नम थी और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आया। गांव के लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    घर में चल रही थी शादी की तैयारी

    अमन माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार का बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। अमन ने केरल की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी, अब उसने 10 मई को घर आना था। घर में हिंदू रिवाज अनुसार शादी की रस्में निभाई जानी थीं, लेकिन इस बीच अमन की मौत ने परिवार के सपनों को तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के मंडी में बिना ड्राइवर चल पड़ी स्कूल बस, दुकानें और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; आखिर किसकी लापरवाही? 

    खबरें और भी