Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के मंडी में बिना ड्राइवर चल पड़ी स्कूल बस, दुकानें और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; आखिर किसकी लापरवाही?

    By Pushap Raj Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Apr 2026 01:27 PM (IST)

    मंडी के डैहर बाजार में एक स्कूल बस बिना ड्राइवर के अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई। इस घटना में दो दुकानों के शेड, एक काउंटर और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, ह ...और पढ़ें

    जिला मंडी के डैहर बाजार में स्कूल बस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक।

    जिला मंडी के डैहर बाजार में स्कूल बस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक।

    HighLights

    1. मंडी के डैहर बाजार में बिना ड्राइवर स्कूल बस लुढ़की।

    2. दो दुकानों के शेड, काउंटर और एक बाइक क्षतिग्रस्त।

    3. कोई जनहानि नहीं; बस मालिक ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन।

    सहयोगी, डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक स्कूल बस बिना ड्राइवर ही चल पड़ी। डैहर बाजार के शीतला माता मंदिर चौक में यह हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस अचानक बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी और पीछे की ओर लुढ़कते हुए दो दुकानों के शेड, एक काउंटर और खड़ी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। छुट्टी होने के कारण बस में कोई बच्चा नहीं था। यदि बस में कोई बच्चा होता तो नुकसान हो सकता था।

    इस हादसे के पीछे ड्राइवर की लापरवाही है या अन्य तकनीकी वजह, इसकी पड़ताल की जा रही है। 

    ड्राइवर बस के पीछे दौड़ा

    जानकारी के अनुसार चालक बस को सड़क पर खड़ा कर पास की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान बस अचानक चल पड़ी। चालक ने पीछे भागते हुए बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बस में चढ़ने में असफल रहा। 

    दुकानें व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    अनियंत्रित बस तेजी से पीछे हटते हुई दुकानों के शेड और एक बाइक को रौंदते हुए जाकर रुकी। हादसे में बाइक और दुकान का काउंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो दुकानों के शेड को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही बस को भी आंशिक क्षति आई है। 

    दहशत में आए लोग

    घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बाद में चालक ने बस को आगे कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया।

    बस मालिक ने दिया भरपाई का आश्वासन

    बताया जा रहा है कि बस मालिक ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दुकानदारों और बाइक मालिक को दिया है, जिसके चलते मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति का शिमला दौरा: शहर में 45 मिनट के लिए रुक जाएगा ट्रैफिक, पर्यटकों के लिए क्या है गाइडलाइन? 

    खबरें और भी