Himachal News: घर से दवा लेने के लिए निकली 24 वर्षीय विवाहिता लापता, बच्ची को भी ले गई थी साथ
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल के बीड़ बगेहड़ा गांव से 24 वर्षीय विवाहिता बेबी देवी अपनी चार वर्षीय बेटी हिमांशी के साथ लापता हो गई ...और पढ़ें

हमीरपुर से विवाहिता अचानक लापता हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हमीरपुर में 24 वर्षीय विवाहिता बेटी संग लापता हुई।
11 अप्रैल को दांत दर्द की दवा लेने घर से निकली थी।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक विवाहिता बच्चे के साथ लापता हो गई। महिला उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत बीड़ बगेहड़ा गांव की निवासी है। महिला अपने साथ चार वर्षीय बच्ची को भी ले गई है। बताया जा रहा है महिला बच्ची के साथ बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी है।
महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार के सदस्य काफी चिंतित हैं। मामले को लेकर परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दवा लेने के लिए निकली थी घर से
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बीड़ बगेहड़ा निवासी वीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहू 24 वर्षी बेबी देवी 11 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर से यह कहकर निकली थी कि उसे दांत में दर्द है और वह दवाई लेने जा रही है। इस दौरान वह अपनी चार वर्षीय बेटी हिमांशी को भी साथ ले गई।
शाम तक न लौटने पर शुरू की तलाश
परिजनों के अनुसार जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटीं तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर दोनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: टेंट लगाने के लिए फेंकी रस्सी गिरी तार पर, करंट की चपेट में आकर झुलसे 2 युवक; नादौन में हुआ हादसा
यह भी पढ़ें: हिमाचल के पालमपुर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर