Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव: 'आप पोलिंग बूथ पर नहीं आ सकते, कांग्रेस विधायक व भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी में तीखी बहस

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 30 May 2026 02:47 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के दौरान एक विवाद सामने आया। बनालग पोलिंग बूथ पर सुजानपुर के विधायक और भाजपा समर्थित प्रत् ...और पढ़ें

    सुजानपुर के विधायक रंजीत सिंंह और भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी में बहस हो गई।

    सुजानपुर के विधायक रंजीत सिंंह और भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी में बहस हो गई।

    HighLights

    1. हमीरपुर में पंचायत चुनाव के दौरान विवाद।

    2. विधायक और भाजपा प्रत्याशी के पति में बहस।

    3. बनालग पोलिंग बूथ पर तनावपूर्ण माहौल।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के दौरान हमीरपुर जिला में एक विवाद हो गया। जिला परिषद वार्ड ऊहल के अंतर्गत बनालग पोलिंग बूथ में मतदान के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।

    दोनों में तीखी बहस

    विधायक के बूथ पर पहुंचने के बाद भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर के पति ने उनके निरीक्षण पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। 

    भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि विधायक महोदय आप अंदर नहीं जा सकते। इस पर विधायक व उनके समर्थकों ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते अंदर जा सकते हैं।

    देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया माहौल

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया के दौरान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बूथ का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी पक्ष ने उनके बूथ पर आने को लेकर सवाल उठाए और आपत्ति दर्ज करवाई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए मतदान केंद्र पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    दोनों पक्ष रखते रहे तर्क

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बहस के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रखते रहे। हालांकि मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया। बाद में मामला शांत हो गया तथा मतदान सामान्य रूप से जारी रहा।

    खबरें और भी

    घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मतदान केंद्र के बाहर विधायक और प्रत्याशी पक्ष के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। 

    यह भी पढें: हिमाचल पंचायत चुनाव: कुल्लू में पोलिंग पार्टी ने निभाई अनोखी देव परंपरा, कुर्सी के बजाय नीचे बैठकर करवाया मतदान