Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में गरमाने लगी सियासत, धूमल से मिलने पहुंचे जयराम और महामंत्री; क्या संगठन में विस्तार से नाराज पूर्व CM

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 02:32 PM (IST)

    Himachal Pradesh BJP नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। त ...और पढ़ें

    हमीरपुर के समीरपुर में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व सिद्धार्थन सिंह।
    हमीरपुर के समीरपुर में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व सिद्धार्थन सिंह।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Himachal Pradesh BJP, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने देर शाम हमीरपुर पहुंचे। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर मुलाकात की।

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन पहले संगठन के राज्य पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची को जारी करने के बाद जयराम ठाकुर संगठन महामंत्री के साथ पूर्व सीएम धूमल के पास पहुंच गए।

    तीनों में हुई चुनावी तैयारी की मंत्रणा

    बताया जा रहा है कि तीनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई है, जिसमें 2027 के चुनाव से पहले की तैयारी को लेकर भी मंत्रणा हुई है। तीनों नेताओं के बीच विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

    क्या राजेंद्र राणा की ताजपोशी से नाराजगी

    अंदरखाते यह भी कहा जा रहा है कि धूमल खेमा भाजपा संगठन में हुए बदलाव से नाराज है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने प्रेम कुमार धूमल को हरा दिया था। अब वही राजेंद्र राणा भाजपा में आ चुके हैं और पार्टी ने उन्हें राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता तैनात कर दिया है।

    खबरें और भी

    जिला भाजपा पहुंची स्वागत के लिए

    इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, मंडल महामंत्री तेन सिंह, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष दीक्षित गौतम, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में दोनों नेताओं का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- CM Sukhu बोले- आपदा राहत पर दोहरी राजनीति कर रही BJP, प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठन और नए अध्यक्ष पर भी दी प्रतिक्रिया

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूस्खलन संभावित जगह नहीं होगा निर्माण, ...जहां बड़े नेता, वहां नियमों का उल्लंघन ज्यादा, धर्माणी ने किसे बनाया निशाना