विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Sukhu बोले- आपदा राहत पर दोहरी राजनीति कर रही BJP, प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठन और नए अध्यक्ष पर भी दी प्रतिक्रिया

Published: Sat, 23 Aug 2025 01:47 PM (IST)

Himachal Pradesh Congress मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आपदा राहत को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर आपदा राहत को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विधानसभा में चर्चा से दूर रहे, जबकि सरकार ने नियम 130 के तहत चार दिन तक आपदा पर विस्तार से चर्चा कर उत्तर दिया।

सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया कि अब तक हिमाचल को केंद्र सरकार से कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है। इसके बावजूद राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचा रही है।

घरेलू सामान के लिए 70 हजार दे रही सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए सरकार ने राहत पैकेज तय किया है। पूरी तरह घर टूटने पर सात लाख रुपये की सहायता। घरेलू सामान व कपड़ों के लिए 70 हजार रुपये, कच्चे घरों को नुकसान पर 25,000 से एक लाख तक सहायता और पशुधन हानि पर 55,000 रुपये की राहत दी जा रही है।

विपक्ष आपदा में भी वोट बैंक की राजनीति कर रहा : सुक्खू 

उन्होंने कहा कि इतना व्यापक पैकेज किसी अन्य राज्य में नहीं दिया जा रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष आपदा जैसी गंभीर परिस्थिति में भी वोट बैंक की राजनीति कर रहा है।

हिमाचल में और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा

सुक्खू ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को आपदा का प्रमुख कारण बताया और कहा कि आने वाले समय में हिमाचल को और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग जारी रखेगी और तब तक अपने संसाधनों से जनता के साथ खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें- CM Sukhu व डिप्टी सीएम से प्रभारी पाटिल की अलग मंत्रणा, हिमाचल कांग्रेस संगठन के गठन पर बनी बात!

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं : सुक्खू 

संगठनात्मक मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के गठन पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। हाईकमान जिसे भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेगा, उनके साथ उनका पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एकजुट होकर एक विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल विधानसभा में बिजली बिल पर हंगामा, बाली ने उठाया मामला, तो CM सुक्खू बोले- मेरे सरकारी आवास का भी दिखाया ज्यादा बिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।