Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में 343 अभ्यर्थी बने सरकारी शिक्षक, 15983 ने किया था टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा के लिए आवेदन

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:34 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड: 25002) के 333 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 15,983 अभ्यर्थियों ने आ ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. टीजीटी नॉन मेडिकल के 333 पदों का अंतिम परिणाम घोषित।

    2. 15,983 आवेदकों में से 333 अभ्यर्थी शिक्षक बने।

    3. चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 पदों पोस्ट कोड: 25002 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है, जहां अभ्यर्थी अपने रोल नंबर देख सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की मांग के आधार पर शुरू की गई थी।

    आयोग के अनुसार इन पदों के लिए कुल 15,983 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिन्हें प्रारंभिक रूप से पात्र पाया गया। इसके बाद आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 14,380 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1,603 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

    999 को बुलाया था दस्तावेज सत्यापन के लिए

    परीक्षा के आधार पर मेरिट तैयार करते हुए 999 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पूरी की गई, जिसके बाद आयोग ने 333 पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

    विभाग में नियुक्ति के लिए भेजे जाएंगे चयनित अभ्यर्थी

    चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और उन्हें संबंधित विभाग में नियुक्ति के लिए भेजा जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शेष पदों के परिणाम की प्रक्रिया भी जारी है और इसे नियमानुसार शीघ्र पूरा किया जाएगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई है।

    क्या कहते हैं आयोग के सचिव

    राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रही है और शेष पदों के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के बद्दी में ड्राइवर की एक गलती से जल गई दो कारें, गर्मियों में सोच समझकर पार्क करें गाड़ी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के कॉलेज में रैगिंग करने के बाद चंडीगढ़ पहुंच गया आरोपित, पिता ने पुलिस के हवाले किया