Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल राज्य चयन आयोग ने निकाला शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, 4 अगस्त को होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षक (लोक प्रशासन) के 78 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 93 अभ्यर ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. शिक्षक (लोक प्रशासन) के 78 पदों का परिणाम घोषित।

    2. 93 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित हुए।

    3. दस्तावेज सत्यापन 4 अगस्त 2026 को हमीरपुर में।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षक (लोक प्रशासन) के 78 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सभी आवेदन अंतिम रूप से स्वीकार किए गए थे, इनमें से 95 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 28 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

    93 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित

    आयोग ने परीक्षा परिणाम के आधार पर 93 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अंतिम रूप से चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 4 अगस्त 2026 से सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के कार्यालय में किया जाएगा।

    ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

    अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक एवं पात्रता संबंधी प्रमाणपत्र, सभी दस्तावेजों की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां, एक पहचान पत्र तथा डाउनलोड किया हुआ आवेदन पत्र साथ लाना होगा। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

    दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी।

    दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर

    26034000003, 26034000005, 26034000007, 26034000009, 26034000010, 26034000012, 26034000013, 26034000014, 26034000016, 26034000017, 26034000018, 26034000019, 26034000020, 26034000021, 26034000022, 26034000024, 26034000027, 26034000028, 26034000029, 26034000030, 26034000031, 26034000032, 26034000033, 26034000036, 26034000037, 26034000038, 26034000041, 26034000042, 26034000043, 26034000044, 26034000045, 26034000046, 26034000047, 26034000048, 26034000050, 26034000052, 26034000054, 26034000056, 26034000057, 26034000058, 26034000059, 26034000060, 26034000061, 26034000062, 26034000063, 26034000066, 26034000067, 26034000069, 26034000070, 26034000071, 26034000072, 26034000073, 26034000074, 26034000075, 26034000076, 26034000077, 26034000078, 26034000079, 26034000080, 26034000081, 26034000082, 26034000083, 26034000084, 26034000085, 26034000086, 26034000087, 26034000089, 26034000090, 26034000091, 26034000092, 26034000094, 26034000095, 26034000096, 26034000097, 26034000098, 26034000100, 26034000101, 26034000103, 26034000106, 26034000107, 26034000108, 26034000109, 26034000110, 26034000111, 26034000112, 26034000113, 26034000114, 26034000115, 26034000117, 26034000118, 26034000120, 26034000121, 26034000123।

    खबरें और भी

    परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी यदि किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अनजाने में त्रुटि सामने आती है तो आयोग आवश्यक संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
    -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग, हमीरपुर।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भांग की खेती के लिए नियम तय, कृषि विभाग के पास करना होगा आवेदन; लाइसेंस के लिए होगी जेब ढीली