Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश वाइल्ड लाइफ विंग में रिटायर्ड पटवारियों की होगी नियुक्ति, मिलेगा 40 हजार रुपये मासिक मानदेय

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 03:23 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी विंग धर्मशाला वृत्त के तहत हमीरपुर और चंबा में भूमि संबंधी कार्यों के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों की नियुक्ति करेगा। इच्छुक उम ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी विंग रिटायर पटवारियों की नियुक्ति करेगा। (फोटो एआई से बनाया है)

    हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी विंग रिटायर पटवारियों की नियुक्ति करेगा। (फोटो एआई से बनाया है)

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त पटवारियों की वन्य प्राणी विंग में नियुक्ति।

    2. हमीरपुर और चंबा मंडलों में भूमि संबंधी कार्य हेतु।

    3. चयनितों को 40 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्य प्राणी विंग ने धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर और चंबा मंडल में भूमि संबंधी कार्यों के लिए एक-एक सेवानिवृत्त पटवारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह फिक्स मानदेय प्रदान किया जाएगा।

    वन्य प्राणी विंग के वृत्त कार्यालय धर्मशाला के अनुसार दोनों मंडलों में जमीन से जुड़े विभिन्न राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए अनुभवी सेवानिवृत्त पटवारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

    नियुक्ति शर्तें एवं नियम तय

    नियुक्ति निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम पांच वर्ष तक सेवाएं दी हों तथा उसके विरुद्ध किसी प्रकार का आपराधिक मामला या विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

    10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक अपना आवेदन वन्य प्राणी वृत्त कार्यालय, धर्मशाला में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

    वन विभाग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01892-224939 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में हिमाचल कैडर के IAS अधिकारियों का दबदबा, एक सप्ताह में 3 अफसर गए; 5 के आवेदन लंबित 

     

    खबरें और भी