हिमाचल राज्य चयन आयोग ने JE व शिक्षक सहित 4 भर्तियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने चार भर्ती कार्यक्रमों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 9 अगस्त से परीक्षाएं होंगी। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर परिसर। जागरण आर्काइव
HighLights
कनिष्ठ अभियंता सिविल परीक्षा 9 अगस्त 2026 को।
शिक्षक और ओटीए परीक्षाएं 14 अगस्त 2026 को।
रोल नंबर वेबसाइट पर एक सप्ताह पहले उपलब्ध होंगे।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने कनिष्ठ अभियंता सिविल, शिक्षक फाइन आर्ट्स, शिक्षक साइकोलॉजी तथा ऑपरेशन थिएटर सहायक भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सभी पदों के लिए निर्धारित तिथियों पर अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी। आयोग के अनुसार कनिष्ठ अभियंता सिविल, पोस्ट कोड 26016 की परीक्षा 9 अगस्त 2026 को होगी।
इस परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
शिक्षक फाइन आर्ट्स, पोस्ट कोड 26033 की परीक्षा 14 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिक्षक साइकोलॉजी, पोस्ट कोड 26031 की परीक्षा 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होगी। ऑपरेशन थिएटर सहायक, पोस्ट कोड 26008 की परीक्षा 14 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे रोल नंबर
आयोग ने बताया है कि सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://hprca.hp.gov.in पर लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा, जहां से वे अपना रोल नंबर तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
खबरें और भी
क्या कहते हैं आयोग के सचिव
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। रोल नंबर तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।