विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में टैक्सी और ट्रक की टक्कर में जायका कंसलटेंसी एक्सपर्ट की मौत, चंडीगढ़ यरपोर्ट जाते वक्त हुआ हादसा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 27 Aug 2026 02:25 PM (IST)

हमीरपुर के भोटा के पास वीरवार सुबह टैक्सी और ट्रक की टक्कर में राजस्थान निवासी डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की ...और पढ़ें

HighLights

  1. हमीरपुर में टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर।

  2. जायका कंसलटेंसी एक्सपर्ट डॉ. भट्ट की मौत।

  3. टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण टीम, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में भोटा के पास वीरवार सुबह टैक्सी और ट्रक की टक्कर में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार डॉ. योगेश चंद्र भट्ट टैक्सी में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान भोटा के पास टैक्सी नंबर एचपी 01बी 9008 की ट्रक नंबर एचपी 52 सी 0825 से टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी के एयरबैग खुलने के बावजूद उसमें सवार डॉ. योगेश चंद्र भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने डॉ. योगेश चंद्र भट्ट को मृत घोषित कर दिया।

जायका में कंसलटेंसी एक्सपर्ट थे डॉ. भट्ट

मृतक की पहचान शांतिनगर मार्ग, उदयपुर, राजस्थान निवासी डॉ. योगेश चंद्र भट्ट के रूप में हुई है। वह हमीरपुर में जायका प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एक्सपर्ट पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने तेज की जांच

पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के लिए पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी मिलावटी व रंगदार मिठाई, चंबा में 450 KG खेप नष्ट की