विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur News: एक सितंबर से शुरू होगा 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान, भाजपा जिला कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Tue, 29 Aug 2023 06:26 PM (IST)

हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की हुई बैठक

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की बैठक जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं उनके कार्यकारिणी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक या दो दिनों में जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की।

बताते चलें आज हमीरपुर में आयोजित बैठक में मंडल कार्यकारिणी व योजना निमित पदाधिकाररियों संग छोटी टीम की बैठक की। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष व नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को भी आमंत्रित किया था।

संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए बताया कि देश व प्रदेश में एक सितंबर से 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान की शुरुआत होगी अभियान को प्रत्येक मंडल से हर बूथ पर से एक-एक चुटकी माटी इकट्ठी कर अमृत कलश यात्रा की शुरुआत करेंगे और 7500 कलशो में मिट्टी लेकर यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी की अगवाई होगा कार्यक्रम

यात्रा के दौरान अलग-अलग जगह से पौधे लेकर जाएंगे और जो 7500 कलशो में मिट्टी और पौधों से 31 अक्टूबर को एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई होगा और नेशनल वार मेमोरियल के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। जिस तरह यूनिटी का स्टैचू सरदार पटेल के विशालकाय मूर्ति निर्माण स्मारक बनाया गया । उसी तर्ज पर यह विशालकाय अमृत वाटिका बनाई जाएगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में इस दौरान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा, जिला महामंत्री अभ्यवीर सिंह लवली व पांचो मंडलों के अध्यक्ष व उनके महामंत्री , नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा मंडल, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, सोशल मीडिया सौरभ शर्मा व मनजीत ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।