Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में नौणी वानिकी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि पर बवाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन; बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। ...और पढ़ें

    सोलन में फीस वृद्धि पर एनएसयूआई हुई मुखर (फोटो: जागरण)

     सोलन में फीस वृद्धि पर एनएसयूआई हुई मुखर (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. नौणी विश्वविद्यालय में 30-35 हजार रुपये फीस वृद्धि।

    2. एनएसयूआई ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।

    3. मांग न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र सभद कोर्स में दाखिला फीसों में भारी वृद्धि की है जिसके खिलाफ एनएसयूआई मुखर हो गया है।

    हमीरपुर में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस फैसले को तुगलुकी फरमान करार देते हुए इसे वापिस लेने की मांग की। वहीं उन्होंने संसद कंगना रनौत के जैन जी पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहते हुए उनको सत्तबुद्धि देने की बात कही।

    हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए एन एस यू आई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि वानिकी विश्वविद्यालय के द्वारा वर्तमान सत्र में फीस वृद्धि की गई है जिसके तहत अब सभी कोर्स दाखिला लेने के लिए छात्रों को अब भारी फीस चुकानी पड़ेगी उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा अपने प्रोस्पेक्ट में भी कम फीस दर्शाई गई थी लेकिन अब फीस में लगभग 30 से 35 हजार की वृद्धि की गई है जो कि न्याय संगत नहीं है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि को वापस नहीं लेता है तो संगठन कुलपति का घेराव करने के साथ-साथ संस्थान में आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

    सांसद कंगना रणौत के जैन जी पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए टोनी ठाकुर ने कहा कि सांसद बिना किसी बात के आए दिन बयान बाजी करती रहती हैं जिसको कोई भी अहमियत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और भगवान सांसद कंगना रनौत को सद्बुद्धि प्रदान करें।